T20 world cup 2026 Most Wickets: टी20 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है। अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। 20 टीमें आपस में टकराएँगी। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में की गई है। बल्लेबाज सपाट पिच का फायदा उठा रहे हैं और जमकर रन बना रहे हैं, लेकिन गेंदबाजों ने भी अपनी स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान कई शानदार स्पेल भी देखने को मिले हैं, जिसमें एक फाइव हॉल भी शामिल है। इस आर्टिकल में हम आपको T20 वर्ल्ड कप 2026 में टॉप 5 विकेट टेकर के बारे में बताएंगे।
T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मैच : खिलाड़ी
- 4 मैच: शैडली वैन शाल्कविक – 13 विकेट – औसत 7.77
- 4 मैच: वरुण चक्रवर्ती – 9 विकेट – औसत 6.89
- 4 मैच: माइकल लीस्क – 9 विकेट – औसत 13.56
- 3 मैच: उस्मान तारिक – 8 विकेट – औसत 8.38
- 3 मैच: लुंगी एनगिडी – 8 विकेट – औसत 11.38
1. शैडली वैन शाल्कविक (Shadley van Schalkwyk) – 13 विकेट (USA)
USA के गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शाल्कविक ने अब तक 4 मैचों में 7.77 की औसत से 13 विकेट लिए हैं।
2. वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) – 9 विकेट (भारत)
टीम इंडिया के वरुण चक्रवर्ती ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। चक्रवर्ती ने अब तक 4 मैच खेला है। इस दौरान इन्होंने 6.89 की औसत से 9 विकेट झटके हैं।
3. माइकल लीस्क (Michael Leask) – 9 विकेट (स्कॉटलैंड)
स्कॉटलैंड के स्पिन गेंदबाज माइकल लीस्क ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया है। अब तक खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। लीस्क ने अब तक 4 मैच खेले हैं। इस दौरान इन्होंने 13.56 की औसत से 9 विकेट अपनी टीम के लिए लिए हैं।
4. उस्मान तारिक (Usman Tariq) – 8 विकेट (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने अब तक 3 मैच खेला है। इस दौरान तारिक ने 8.38 की औसत से 8 विकेट अपने नाम किए हैं।
5. लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) – 8 विकेट (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी टी20 वर्ल्ड 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर मौजूद हैं। एनगिडी ने अब तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 11.38 की औसत से 8 विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़े: T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

