इंडिया ने 209 रनों का टारगेट आसानी से 93 रनों से डिफेंड करके टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरी बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही वो पॉइंट्स टेबल में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई हैं।
टीम इंडिया ने नामीबिया को चटाई धूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A मुकाबले में इंडिया ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंडिया ने 209 रनों का लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया। यह टूर्नामेंट की अब तक की सबसे बड़ी जीतों में से एक रही।
ईशान और संजू ने दी धमाकेदार शुरुआत
इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही उनके गेंदबाजों को दबाव में रखा और पूरी पारी में कभी भी खुलकर गेंदबाजी करने का मौका नहीं दिया।
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे संजू सैमसन ने लगातार 3 छक्के लगाकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। उसके बाद ईशान ने अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए मात्र 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।
नामीबिया के कप्तान ने कुछ विकेट लेकर टीम इंडिया को मुश्किल में जरूर डाला। लेकिन हार्दिक और शिवम ने आसानी से मुश्किल फेस को निकाला और उसके बाद तेजी से खेलते हुए बड़े स्कोर तक ले गए।
हार्दिक और शिवम ने दी फिनिशिंग टच, इरासमस ने किया प्रभावित
हार्दिक ने 28 गेंदों में 52 तो वहीं शिवम ने 16 बाल पर 23 रन बनाए। इसके चलते भारतीय टीम 20 ओवरों में 209 रन बनाने में सफल हुई।
हालांकि नामीबियाई कप्तान इरासमस ने अपनी राउंडिश आर्म एक्शन से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। गैरहार्ड ने 20 रन देकर 4 विकेट लिए।
नामीबिया ने की ठीक शुरुआत
नामीबिया की शुरुआत ठीक रही। लॉरेन और जैन फ्राइलिंक ने 3 ओवरों में 34 रन जोड़ दिए लेकिन अर्शदीप को मारने के चक्कर में फ्राइलिंक अपना विकेट गंवा बैठे। उसके बाद भी पावरप्ले में उन्होंने कुछ और बड़े हिट्स लगाकर 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए।
पावरप्ले के बाद विकेटों का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि थामने का नाम ही नहीं लिया। नामीबिया के बल्लेबाज लगातार अंतराल में अपना विकेट खोते रहे।
वरुण चक्रवर्ती ने दिखाया मिस्ट्री का जादू
भारत की तरफ से लगभग सभी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। वरुण ने अपनी मिस्टी का जादू एक बार फिर से दिखाया और 3 विकेट झटके। अक्षर ने भी बखूबी साथ निभाते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।
टीम इंडिया ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करके न सिर्फ 2 पॉइंट्स हासिल किए हैं। बल्कि, यह भी बताया हैं कि वो अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए आ रहे हैं।

