Roger Federer: स्विट्जरलैंड के महान टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर ने भले ही टेनिस को अलविदा कह दिया है लेकिन अभी भी उनका जादू सभी प्रशंसकों के सर चढ़कर बोलता है। तभी तो उनकी लोकप्रियता एक बार फिर दिखी है, जब टेनिस हॉल ऑफ फेम में उनके सम्मान समारोह के टिकट महज दो मिनट में बिक गए हैं। इस बार सीमित क्षमता के बावजूद आयोजकों ने अतिरिक्त व्यवस्था की थी, लेकिन फिर भी मांग कम नहीं हुई। इसके चलते हुए अब आगमी 29 अगस्त को मैरी कैरिलो के साथ उनको भी इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए फेडरर :-
स्विट्जरलैंड के महान टेनिस प्लेयर फेडरर ने भले ही टेनिस को अलविदा कह दिया है लेकिन अभी भी उनका जादू सभी प्रशंसकों के सर चढ़कर बोलता है। क्यूंकि बात की बानगी यहां उनको जैसे ही अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया, तो वहीं अब उस सम्मान समारोह के टिकटों की भारी मांग भी इस बीच देखने को मिली है।

इसके चलते हुए अब फेडरर से जुड़े इस समारोह के सभी टिकट दो मिनट में बिक गए हैं। इसके बाद सम्मान समारोह के आयोजकों ने आउटडोर पार्टी के लिए अलग से अतिरिक्त टिकट जारी किए थे जो हाथों हाथ बिक गए। इसके बाद आखिर में आयोजकों को यह कहना पड़ा है कि उनकी क्षमता सीमित है और वह अधिक टिकट जारी नहीं कर सकते हैं।

इसके बाद आयोजक हॉल ऑफ फेम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि, “एक छोटा लेकिन ऐतिहासिक स्थल होने के कारण हमारी क्षमता सीमित है।” इसके बाद उन्होंने कहा है कि उनको पहले से ही इस बात का अंदाजा था कि 20 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी फेडरर को लेकर कितना उत्साह होने वाला है। इसके चलते हुए अब इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी को आगामी 29 अगस्त को प्रसारक मैरी कैरिलो के साथ हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा न्यूपोर्ट स्थित इस प्रतिष्ठित हॉल में होने वाले मुख्य समारोह के लिए पहले से उपलब्ध 900 टिकटों के अलावा हॉल अपने 3,600 सीटों वाले स्टेडियम को एक विशेष कार्यक्रम के लिए भी खोलने वाला है। इन सब के बावजूद भी हॉल की प्रवक्ता मेगन एर्ब्स ने कहा है कि 4,500 टिकट दो मिनट के भीतर ही बिक गए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

