T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शनिवार, 14 फरवरी को 23 वां मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अभी तक इन दोनों टीमों ने अपने 2-2 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए दोनों को केवल एक-एक मैच में जीत मिली है।
लेकिन आज का यह मैच इन दोनों के लिए करो या मरो वाला है। क्यूंकि इस समय पॉइंट टेबल में स्कॉटलैंड की टीम फिलहाल दूसरे पायदान पर है। जबकि इंग्लैंड की टीम अभी चौथे स्थान पर है। तभी तो दोनों ही टीम इस मैच को जीत कर अपना दाबा भी मजबूत करना चाहेगी।
अभी तक इंग्लैंड का पलड़ा रहा है भारी :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के बीच अभी तक इस टी-20 विश्व कप में कुल एक ही मैच खेला गया है। तब उस मैच में बारिश आ जाने की वजह से कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया था। इसके अलावा अभी तक इन दोनों के बीच कुल 116 आधिकारिक मैच खेले गए हैं। इनमें से 49 में इंग्लिश टीम को जीत मिली है। जबकि 41 मैच में स्कॉटिश टीम जीती है। लेकिन आज के इस मैच में ये दोनों टीम हर हाल में जीतना चाहेंगी।
आज ऐसी हो सकती है इंग्लैंड की प्लेइंग 11 :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ खेलते हुए 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड की टीम की तरफ से केवल सैम कर्रन ने ही अच्छा प्रदर्शन किया था। बाकि के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। लेकिन आज के इस मैच में इंग्लिश टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की आस होगी।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन : फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, और आदिल राशिद।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है स्कॉटलैंड की टीम :-
इसके अलावा स्कॉटलैंड की टीम को अपने पिछले मैच में इटली की टीम के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। उस मैच में स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद उनके गेंदबाज माइकल लिस्क ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी। वहीं आज के इस मैच में भी स्कॉटिश टीम को अपने खिलाड़ियों से उसी प्रदर्शन की उम्मीद रहगी।

स्कॉटलैंड की संभावित एकादश : जॉर्ज मुन्सी, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वॉट, ब्रैड करी और सफयान शरीफ।
कैसा रहेगा आज कोलकाता की पिच का मिजाज :-
कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनाई जाती है। तभी तो इस टी-20 प्रारूप में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। लेकिन मैच की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है।

इसके बाद जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यहां पर स्पिनर्स का जलवा देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां की ऑउटफील्ड बहुत तेज है। इससे बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने के मौके मिलते हैं। जबकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 142 रन है।
कैसा रहेगा आज कोलकाता का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 14 फरवरी को कोलकाता में मौसम एक दम साफ रहेगा। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 20 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के दिन यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में यहां पर मैच में किसी भी प्रकार का खलल नहीं देखने को मिलेगा।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आज आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

