टी20 वर्ल्ड कप का सबसे हाई इंटेंसिटी मैच इंडिया और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। यह मुकाबला भले ही पॉइंट्स टेबल के लिहाज से महत्वपूर्ण न हो, लेकिन राइवलरी की वजह से यह काफी अहम है।
इस मैच में काफी ज्यादा दबाव भी होता है और जो उसे अच्छे से झेलता है, वही विजेता बनकर सामने आता है। अक्सर वही प्लेयर इस राइवलरी में चमकता है, जिसको पहले से ऐसे बड़े मैच खेलने का अनुभव होता है। तो चलिए जानते हैं कि साल 2024 में हुए भारत-पाक मुकाबले में और अब इस मैच में कितने प्लेयर ऐसे हैं जो खेलते हुए नजर आएंगे।
2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मुकाबले में खेलने वाले प्लेयर

इंडिया की टीम से 9 खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी खेले थे और इस बार भी खेलते हुए नजर आएंगे। बहुत से प्लेयर्स तो उनमें से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी होंगे।
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव दोनों बार के मैचों का हिस्सा हैं। पिछली बार वो बतौर प्लेयर के रूप में खेल रहे थे, लेकिन इस बार कप्तानी करते हुए भी दिखेंगे। उस मैच में वो कुछ खास नहीं कर पाए थे और 8 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाए थे।
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर हार्दिक पांड्या का रोल हमेशा काफी अहम रहा है। भले ही वो कप्तान नहीं हैं, लेकिन लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा हैं। इस समय वो काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उसे बरकरार रखना चाहेंगे। हार्दिक ने उस मैच में 7 रन बनाए थे और बॉलिंग में 2 अहम विकेट लिए थे।
शिवम दुबे
शिवम दुबे की भले ही इतनी चर्चा न होती हो, लेकिन उनका रोल भी इस मैच में काफी अहम होने वाला है। क्योंकि प्रेमदासा की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है और पाकिस्तान के पास इस बार अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं, जो टीम इंडिया को तकलीफ में भी डाल सकते हैं।
यही नहीं, उनके पास उस्मान तारिक भी हैं जिनका गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध है। ऐसे में शिवम के ऊपर जिम्मेदारी होगी कि वो स्पिन को टैकल करें। दुबे पिछली बार कुछ खास नहीं कर पाए थे और मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए थे।
अक्षर पटेल
अक्षर पटेल का योगदान पिछली बार भी अहम था और इस बार भी वैसे ही रहने वाला है। अब तो वो खुद टीम के उपकप्तान बन गए हैं। पिछली बार उन्होंने 20 रन बनाने के साथ-साथ 1 बहुमूल्य विकेट भी लिया था।
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह हमेशा से मुख्य हथियार रहे हैं। पिछली बार टीम इंडिया लो स्कोर पर आउट हो गई थी, उसके बाद भी उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। बुमराह ने 4 ओवरों में 3.50 की इकॉनमी से 14 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए थे।
अर्शदीप सिंह
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पिछले कुछ समय में अपनी गेंदबाजी से काफी नाम कमाया है। उन्होंने 9 बहुमूल्य रन बनाने के साथ-साथ 1 विकेट भी लिया था।
मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज को इस साल के टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुरुआत में टीम में जगह नहीं दी गई थी। लेकिन हर्षित राणा की चोट की वजह से उन्हें मौका मिला था। सिराज ने 7 रन बनाए और इकॉनॉमिकल गेंदबाजी भी की थी। 4 ओवरों में उन्होंने 19 रन दिए थे।
कुलदीप यादव और संजू सैमसन पिछली बार स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था। हालाँकि इस बार उनको प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता है।
पाकिस्तान की टीम से 7 खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी खेले थे और इस बार भी खेलते हुए नजर आएंगे। बहुत से प्लेयर्स तो उनमें से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी होंगे।
बाबर आज़म
बाबर आज़म पिछली बार पाकिस्तान के कप्तान थे, लेकिन इस बार सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेल रहे होंगे। पिछली बार बाबर मात्र 13 रन ही बना पाए थे।
फखर ज़मान
फखर ज़मान पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाजों में से हैं और भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार है। हालाँकि पिछली बार हार्दिक ने उनको 8 रन पर आउट कर दिया था, वरना वो मैच इंडिया के हाथों से छीन सकते थे। इस बार उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बन रही है।
शादाब खान
पाकिस्तान की टीम शादाब खान के ऊपर काफी भरोसा जताती है। उन्हें लगातार मौके मिलते रहे हैं। पिछली बार भी वो टीम का हिस्सा थे, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए थे। शादाब को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला था और बल्लेबाजी में वो 7 गेंदों में 4 रन बना पाए थे।
शाहीन अफरीदी
पाकिस्तान के प्रीमियम फास्ट बॉलर शाहीन अफरीदी भी सिर्फ नाम के दम पर कई साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। बड़ी टीमों के खिलाफ तो उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहता। 2024 के टी20 वर्ल्ड कप मैच में जहाँ टीमें 6 रन प्रति ओवर बनाने में संघर्ष कर रही थीं, वहाँ वो 7 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटा रहे थे।
नसीम शाह
नसीम शाह को पिछली बार प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी और उन्होंने अपने स्पेल में 21 रन देकर 3 विकेट लिए थे। हालाँकि इस बार वो प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल नहीं होंगे।
सैम अयूब और अबरार अहमद को पिछली बार प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था। हालाँकि इस बार ये दोनों टीम में प्लेयर हैं।

