T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज सोमवार, 16 फरवरी को 29 वां मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम और इटली क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। इन दोनों के बीच यह मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। वहीं यह पहली बार ही मौका होगा जब किसी भी फॉर्मेट में ये दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली हैं।
इसके अलावा इंग्लैंड की टीम ने इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 3 मैच खेले हैं और 2 में उनको जीत मिली है। जबकि इटली ने अभी तक 2 मैच खेले हैं और उसमें उनको 1 में जीत और एक में हार मिली है। आइए अब इस मैच से जुड़ी अन्य जरुरी बातों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
आज इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है इंग्लैंड :-
इंग्लैंड की टीम को भले ही अपने पिछले मैच में जीत मिली थी। लेकिन अभी उनका शीर्षक्रम इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाया है। क्यूंकि उनके सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट और जोस बटलर अभी तक कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। लेकिन आज ऐसे में अभी खोई हुई फॉर्म को वापस पाना चाहेंगे।

इंग्लैंड की संभावित एकादश : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और राशिद खान।
इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज इटली की टीम :-
इटली की टीम ने अपने पिछले मैच में नेपाल की टीम के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन किया था। क्यूंकि तब उन्होंने उस मैच को 10 विकेट से जीता था। वहीं उस मैच में उनके सलामी बल्लेबाजों एंथनी मोस्का (62) और जस्टिन मोस्का (60) ने शानदार पारियां खेलीं थी। वहीं आज एक बार फिर से उन दोनों से एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी। जबकि क्रिशन कालुगामागे गेंदबाजी में आज अच्छा करना चाहेंगे।

इटली की संभावित एकादश : एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मानेन्टी (कप्तान), बेन मानेन्टी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टुअर्ट, जियान मीड (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामागे और अली हसन।
कैसा रहेगा आज कोलकाता की पिच का मिजाज :-
कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनाई जाती है। तभी तो इस टी-20 प्रारूप में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। लेकिन मैच की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है।

इसके बाद जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यहां पर स्पिनर्स का जलवा देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां की ऑउटफील्ड बहुत तेज है। इससे बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने के मौके मिलते हैं। जबकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 142 रन है।
कैसा रहेगा आज कोलकाता का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 16 फरवरी को कोलकाता में मौसम एक दम साफ रहेगा। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 16 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के दिन यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में यहां पर मैच में किसी भी प्रकार का खलल नहीं देखने को मिलेगा।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम और इटली क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आज आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आज रहेंगी नजरें :-
टॉम बैंटन ने पिछले 10 मैचों में 232 रन बनाए हैं। जबकि अन्य इंग्लिश बल्लेबाज ब्रूक ने 9 मैचों में 172.72 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं। इसके अलावा इटली की तरफ से एंथनी ने 10 मैचों में 238 रन बनाए हैं।

जबकि जस्टिन 10 मैचों 280 रन बनाने में सफल रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में आदिल ने 8 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। जबकि कालुगामागे ने 9 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। तभी तो आज एक बार इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहने वाली हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

