ZIM vs SL: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने कप्तान सिकंदर रजा की अगुवाई में वह कारनामा कर दिखाया है जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। क्यूंकि इस बार किसी ने भी सोचा नहीं होगा कि ऑस्ट्रेलिया के इस ग्रुप से जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर जाएगी। इस बार जिम्बाब्वे की टीम ने ना केवल सुपर-8 में ही अपनी जगह बनाई है बल्कि प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए ग्रुप स्टेज को समाप्त किया है।
इस बार जिम्बाब्वे की टीम ने ग्रुप स्टेज में ओमान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है। जबकि आयरलैंड के खिलाफ उनका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस बीच अब श्रीलंका की टीम को हराकर जिम्बाब्वे की टीम ने इतिहास रच दिया है।
वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे ने दर्ज की पहली जीत :-
बीते दिन 19 फरवरी को खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने श्रीलंका की टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। इस बीच हम बता देना चाहते है कि लिमिटेड ओवर्स यानी वनडे और टी20 दोनों वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे की टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज की है।

इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में फुल मेंबर्स टीम के खिलाफ यह जिम्बाब्वे की कुल पांचवी जीत है। इस बीच जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 2 बार हराया है। इसके अलावा आयरलैंड और पाकिस्तान को 1-1 बार हराया है। वहीं अब उन्होंने श्रीलंका को भी हरा दिया है।
जिम्बाब्वे ने कोलंबो में किया दूसरा सबसे सफल रन चेज :-
कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेलते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 178 रनों का सफल रु चेज कर दिया है। वहीं यह आर प्रेमदास स्टेडियम में सबसे सफल दूसरा रन चेज भी है। इसके अलावा इस मैदान पर सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड बांग्लादेश की टीम के नाम दर्ज है। क्यूंकि बांग्लादेश की टीम ने साल 2018 में निदहास ट्रॉफी में 215 रनों के स्कोर को सफलतापूर्वक चेज किया था।

जबकि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में जिम्बाब्वे की टीम का यह दूसरा सबसे सफल रन चेज भी है। जबकि श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह दूसरा सबसे सफल रन चेज भी है। क्यूंकि इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2014 में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका की टीम के खिलाफ 190 रनों का स्कोर चेज किया था।
जिम्बाब्वे टीम के लिए ब्रायन बेनेट ने किया कमाल :-
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने भी इस बीच एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्यूंकि ब्रायन बेनेट ग्रुप स्टेज के एक भी मैच में आउट नहीं हुए हैं। इसके अलावा ओमान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 48 रन बनाए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम खिलाफ नाबाद 64 रन बनाए थे।

वहीं अब श्रीलंका की टीम के खिलाफ उन्होंने नाबाद 63 बनाए हैं। इसी के साथ अब उन्होंने जिम्बाब्वे टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फिफ्फी प्लस बनाने के मामले में सीन विलियम्स की बराबरी भी कर ली है। लेकिन अभी 17 फिफ्फी प्लस स्कोर के साथ कप्तान सिकंदर रजा पहले नंबर पर बने हुए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।
