टीम इंडिया के बाएं हाथ के दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ किफायती गेंदबाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उन्होंने 2009 में भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और तभी से वे तीनों फॉर्मेट के प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं।
आईपीएल में रविंद्र जडेजा ने 2008 में Rajasthan Royals के लिए डेब्यू किया। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने अपने आक्रामक अंदाज से सभी को प्रभावित किया और आरआर को चैंपियनशिप जिताने में अहम योगदान दिया था और तब उन्हें दुनिया के मशहूर स्पिनर शेन वॉर्न ने “रॉकस्टार” की उपाधि दी थी। पहले ही सीजन में उन्होंने गेंद और बल्ले के साथ-साथ अपनी फील्डिंग से अपनी पहचान बनाई थी।
IPL 2026 में रविंद्र जडेजा की टीम
रविंद्र जडेजा IPL 2026 में Rajasthan Royals टीम का हिस्सा हैं। 2012 में चेन्नई ने उन्हें काफी महंगे प्राइस में खरीदा था और तब से ही लेकर वे सीएसके के लिए खेल रहे थे। हालाँकि बीच में दो सीजन चेन्नई के बैन होने के चलते वे दूसरी फ्रैंचाइज़ी के लिए भी खेले। लेकिन इस सीजन वे फिर से अपनी पुरानी टीम में खेलते हुए नजर आएंगे, जिसने उन्हें पहचान दिलाने का काम किया था।
सीएसके और राजस्थान रॉयल्स ने आपस में ट्रेड किया, जिसमें आरआर ने संजू सैमसन के बदले रविंद्र जडेजा और सैम करन को लिया था।
Ravindra Jadeja आईपीएल में किन-किन टीमों के लिए खेले हैं?
रविंद्र जडेजा ने अपने आईपीएल करियर में चार टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2008 और 2009 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद 2011 में वे कोच्चि टस्कर्स केरला के लिए खेले। 2012 में Chennai Super Kings ने उन्हें खरीदा, जहां उन्होंने टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल 2026 में वे Rajasthan Royals के लिए खेलेंगे।
रविंद्र जडेजा की साल दर साल आईपीएल प्राइस
रविंद्र जडेजा का आईपीएल प्राइस समय के साथ कम नहीं रहा है। उन्होंने 2008 में Rajasthan Royals के साथ 12 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपना आईपीएल सफर शुरू किया था। 2011 में कोच्चि ने उन्हें 4.37 करोड़ रुपये में खरीदा और उसके बाद 2012 में चेन्नई ने 9.2 करोड़ में खरीदा और 2014 में 5.5 करोड़ में रिटेन किया।
गुजरात लायंस ने 2016 में उन्हें 5.5 करोड़ में खरीदा और 2017 में 9.5 करोड़ में रिटेन किया। वहीं सीएसके ने फिर उन्हें 2018 में 7 करोड़ में रिटेन किया।
2022 में चेन्नई ने उन्हें 16 करोड़ में रिटेन किया और 2025 में 18 करोड़ में रिटेन किया और अब वे राजस्थान के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
रविंद्र जडेजा के आईपीएल आंकड़े
रविंद्र जडेजा ने आईपीएल में अब तक 254 मैचों में 3260 रन बनाए हैं। उनके करियर में 5 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 27.86 और स्ट्राइक रेट 130.29 है। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 30.51 की औसत और 7.67 की इकॉनमी से 170 विकेट चटकाए हैं।
जडेजा का कप्तानी रिकॉर्ड
रविंद्र जडेजा ने आईपीएल में सिर्फ 8 मैचों में कप्तानी की है, जो उन्होंने Chennai Super Kings के लिए की थी। हालांकि उनका कप्तानी रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा। उनकी टीम को 6 मैचों में हार और सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली थी। उनकी कप्तानी के दौरान जीत प्रतिशत मात्र 25% रहा।

