इंग्लैंड से अंतिम ओवर में हार के बाद न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल की किस्मत अब पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच पर निर्भर हो गई है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबले में हार के बाद न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बेहद कठिन हो गई है। अब टीम अपने दम पर क्वालीफाई नहीं कर सकती और उसकी उम्मीदें पूरी तरह पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले के परिणाम पर टिकी हुई हैं।
सुपर 8 में इस हार ने न्यूजीलैंड के हाथ से स्थिति का कंट्रोल भी छीन लिया है। अब टीम को सिर्फ इंतजार करना होगा कि दूसरे मैच का नतीजा उनके पक्ष में जाता है या नहीं।
“अब सब हमारे कंट्रोल में नहीं” – सैंटनर
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने मैच के बाद स्वीकार किया कि टीम ने अपना मौका खुद गंवा दिया और अब उन्हें इंतजार करना होगा।
उन्होंने कहा, “कल मैच देखते समय हम काफी नर्वस रहेंगे। अब सब हमारे कंट्रोल में नहीं है, हम कुछ नहीं कर सकते। हमें सिर्फ इंतजार करना होगा कि आगे क्या होता है। अगर आज हम जीत जाते तो स्थिति बहुत आसान हो जाती।”
सैंटनर ने यह भी कहा कि टीम को अब यह तय करना है कि आगे उन्हें भारत के लिए उड़ान भरनी है या घर लौटना है।
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच पर टिकी उम्मीद
यदि श्रीलंका अपने अंतिम सुपर 8 मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देता है तो न्यूजीलैंड सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। लेकिन अगर पाकिस्तान 70 रनों से 13 ओवरों में चेज करके बड़ी जीत दर्ज करता है, तो वह नेट रन रेट में आगे निकल जाएगी। ऐसी स्थिति में न्यूजीलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। इस वजह से कीवी टीम के खिलाड़ी शनिवार को होने वाले इस मुकाबले को बेहद काफी के साथ देखेंगे।
18वें ओवर ने पलट दिया मैच
इंग्लैंड को अंतिम तीन ओवर में 43 रन चाहिए थे और न्यूजीलैंड जीत का प्रबल दावेदार लग रहा था। लेकिन ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) के 18वें ओवर में 21 रन पड़ते ही मैच का रुख पूरी तरह बदल गया।
सैंटनर ने कहा, “हमारे पास मैच पर कंट्रोल था। हमने काफी अच्छा खेल दिखाया, लेकिन आखिर में कुछ छोटे पल ऐसे रहे जहां हम बेहतर कर सकते थे। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार फैसले लिए।”
इंग्लैंड ने डेथ ओवर में चुने बेहतर शॉट
सैंटनर के अनुसार इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स और रेहान अहमद ने आखिरी ओवरों में सही शॉट चयन किया, जबकि न्यूजीलैंड बल्लेबाजी के दौरान उतना प्रभावी नहीं रहा।
उन्होंने कहा, “उन्होंने सीधे खेलने का विकल्प चुना, जबकि हम थोड़ा ज्यादा स्क्वायर खेलने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे करीबी मैचों में कुछ रन या एक मौका भी फर्क पैदा कर देता है।”
मजबूत शुरुआत के बावजूद कम रहा स्कोर
न्यूजीलैंड ने 14 ओवर के बाद 123 रन बना लिए थे और बड़ा स्कोर बनता दिख रहा था। लेकिन अंतिम ओवरों में टीम सिर्फ 36 रन ही जोड़ सकी और 180 की बजाय 159 का लक्ष्य ही बना सकी।
सैंटनर ने माना कि यह स्कोर मैच जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था, खासकर तब जब इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप मजबूत हो।
सैंटनर ने इंग्लैंड को बताया खतरनाक टीम
सैंटनर ने इंग्लैंड की तारीफ करते हुए कहा कि मुश्किल परिस्थितियों से जीत निकालना उन्हें और खतरनाक बनाता है।
उन्होंने कहा, “जब कोई टीम मुश्किल हालात से जीत निकालती है तो उसका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। इंग्लैंड इस समय सही समय पर फॉर्म में आ रही है और सेमीफाइनल में किसी भी टीम के लिए कठिन चुनौती होगी।”
बता दें कि, इंग्लैंड ने सुपर 8 में लगातार तीन जीत दर्ज कर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि न्यूजीलैंड अब अपनी किस्मत के फैसले का इंतजार कर रहा है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

