IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। क्यूंकि इस मैच वेस्टइंडीज टीम द्वारा दिए 196 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया है। वहीं इस मैच भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे हैं। क्यूंकि वह ओपनिंग करने उतरे थे और जीत दिलाकर 97 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं। इसके चलते हुए अब उन्होंने अपनी इस पारी के दम पर विराट कोहली का एक महारिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
संजू सैमसन ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड :-
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इससे पहले किसी मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने के मामले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज था। क्यूंकि साल 2016 में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर टारगेट का पीछा करते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

वहीं फिर इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भी 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ही उन्होंने 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी। तब इस दोनों ही मैचों में भारतीय टीम ने सफलतापूर्व रन को चेज करते हुए मैच जीत लिया था। लेकिन अब संजू सैमसन ने विराट कोहली का वह महा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके चलते हुए अब वह कोहली से आग निकल गए हैं।

क्यूंकि वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ इस अहम मैच में संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली है। वहीं अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए हैं। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके अलावा भारतीय टीम ने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से मिली अपनी पिछली हार का बदला भी ले लिया है।
वायरल हुआ संजू सैमसन का जश्न का वीडियो :-
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआत में संजू सैमसन अपने खराब फॉर्म को लेकर सवालों के घेरे में थे। लेकिन अब भारतीय टीम के इस करो या मरो वाले मैच में संजू सैमसन मैच विनिंग पारी खेलकर हीरो बनकर उभरे हैं।
ಸಾಷ್ಟಾಂಗ ನಮಸ್ಕಾರ Sanju Samson!🫡🔥#T20WorldCup | #SUPER 8 | #INDvsWI | #SanjuSamson pic.twitter.com/ePMYw9FSb0
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) March 1, 2026
वहीं इस मैच में जब वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने मैच विनिंग चौका लगाया तो तब वह मैदान पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया और सभी आलोचकों को चुप करा दिया। इसके बाद इसका एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

