T20 World Cup 2026: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अब प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की सूची में शामिल किया गया है। वहीं इस बार कई खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है। आइए इन खिलाड़ियों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. विल जैक्स (इंग्लैंड)- 8 मैच, 226 रन, 9 विकेट :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के इस स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी विल जैक्स ने टी20 विश्व कप में अपनी टीम को आठ में से छह मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा उन्होंने चार बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता है। इसमें उनके द्वारा श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए हत्वपूर्ण सुपर-8 के मैच भी शामिल है।

वहीं इस बार उन्होंने बैटिंग ऑर्डर में नीचे आने के बावजूद फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई है। इस बार उन्होंने 176.56 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के गेंदबाजी में भी काफी योगदान दिया है।
2. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)- 7 मैच, 383 रन, 76.60 का औसत, 160.25 का स्ट्राइक रेट :-

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने छह पारियों में 383 रन बनाकर पुरुष टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा वह पुरुष टी20 विश्व कप के एक ही संस्करण में दो शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं। वहीं इस बार उन्होंने श्रीलंका और नामीबिया की टीम के खिलाफ शतक लगाए थे।
3. लुंगी न्गिडी (दक्षिण अफ्रीका)- 7 मैच, 12 विकेट, 7.19 की इकॉनमी :-

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी न्गिडी अपनी टीम की तेज गेंदबजी का काफी अहम हिस्सा रहे हैं। इसके चलते हुए इस बार वह इस टूर्नामेंट में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज भी रहे हैं। वहीं इस टी 20 विश्व कप में उन्होंने कुल 7 मैचों में खेलते हुए 7.19 की इकॉनमी रेट से कुल 12 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने इस बार कई मैचों में अपने दम पर ही अफ्रीकी टीम को जीत दिलाई थी।
4. एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका)- 8 मैच, 286 रन, 1 विकेट :-
टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान एडेन मार्कराम ने अपनी टीम के लिए खेलते हुए आठ मैचों में तीन अर्धशतक लगाए थे। वहीं इस बार उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ग्रुप चरण के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ और सुपर एट्स में वेस्ट इंडीज के खिलाफ रन चेज़ में देखने को मिला था।

क्यूंकि तब उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ नाबाद 86 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 176 रनों का लक्ष्य 17.1 ओवर में हासिल करने में मदद की थी। वहीं इस बार उन्होंने टी 20 विश्व कप में 8 मैचों में खेलते हुए 286 रन बनाए थे। जबकि गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट भी लिया था।
5. रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड)- 8 मैच, 11 विकेट, 128 रन :-

टी20 विश्व कप के टूर्नामेंट में कीवी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी काफी अच्छा योगदान दिया था। वहीं इस खिलाड़ी ने श्रीलंका टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम को बढ़त दिलाई थी। तब उन्होंने इस मैच में 32 रन बनाए थे और अपनी गेंदबाजी में 27 रन देकर 4 महत्पूर्ण विकेट भी लिए थे। इसके अलावा इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 8 मैचों में खेलते हुए 128 रन बनाए थे। जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कुल 11 विकेट भी लिए थे।
6. शेडली वैन शाल्कविक (यूएसए)- 4 मैच, 13 विकेट, 6.80 की इकॉनमी :-

टी20 विश्व कप के टूर्नामेंट से भले ही अमेरिका क्रिकेट टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। लेकिन शैडली वैन शाल्कविक ने इस टूर्नामेंट में गेंदबाजों के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। क्यूंकि उन होने इस टूर्नामेंट के केवल 4 ही मैच में खेलते हुए 6.80 की सम्मानजनक इकॉनमी रेट के साथ कुल 13 विकेट लिए थे। इसके अलावा वह इस टूर्नामेंट में अभी भी शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शीर्ष गेंदबाज बने हुए हैं।
7. टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड)- 8 मैच, 274 रन, 45.66 का औसत, 161.17 का स्ट्राइक रेट :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाने में उनके सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने काफी अहम भूमिका निभाई है। क्यूंकि इस कीवी सलामी बल्लेबाज ने आठ मैचों में कुल आठ अर्धशतकों की मदद से 274 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने फिन एलन के साथ मिलकर अपनी टीम के लिए शीर्ष क्रम में 117 रनों की शानदार साझेदारी की थी।
8. संजू सैमसन (भारत)- 4 मैच, 232 रन, 77.33 का औसत, 201.73 का स्ट्राइक रेट :-
टी20 विश्व कप 2026 में अपने हर मैच में संजू सैमसन अपने किए गए प्रदर्शन के चलते हुए एक शानदार खिलाड़ी के तौर पर उभर रहे हैं। इसके चलते हुए ही उन्होंने अपने पिछले दो मैचों में लगातार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता है।

क्यूंकि कैरेबियाई टीम के खिलाफ उनके बल्ले से सिर्फ 50 गेंदों में नाबाद 97* रन आए थे। जबकि अब नॉकआउट सेमीफाइनल में उन्होंने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 गेंदों में 89 रन की तेज पारी खेली है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 4 मैच में 77.33 की बल्लेबाजी औसत और 201.73 की स्ट्राइक रेट के साथ 232 रन बनाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

