Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। क्यूंकि इस बार फाइनल मैच में न्यूजीलैंड टीम को हराकर टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को जीता है।
वहीं इस बार भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी काफी बड़ा योगदान रहा है। क्यूंकि इस बार अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में बुमराह ने काफी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 कीवी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। इसी के साथ अब उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
बुमराह ने नॉर्खिया और मलिंगा को छोड़ा पीछे :-
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 14 विकेट लिए हैं। इसी के साथ अब वह इस टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अब टी20 वर्ल्ड कप में अपने 40 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। इसके चलते हुए अब वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

क्यूंकि इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा और एनरिक नॉर्खिया के नाम दर्ज था। क्यूंकि तब ये दोनों तेज गेंदबाज 38-38 विकेट के साथ पहले नंबर पर मौजूद थे। लेकिन अब इस मामले में बुमराह ने उनको पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा उन्होंने इस टूर्नामेंट में और भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज :-
जसप्रीत बुमराह – 40
एनरिक नॉर्खिया – 38
लसिथ मलिंगा – 38
टिम साउदी – 36
अजंता मेंडिस – 36
विश्व कप फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने लिए 4 विकेट :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह ने काफी घातक गेंदबाजी की थी। तब उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 15 रन ही देकर 4 कीवी बल्लेबाजों को आउट किया था। इस दौरान उन्होंने रचिन रवींद्र, कप्तान मिचेल सैंटनर, जिमी नीशम और मैट हेनरी को आउट किया था।

इसके अलावा अब यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास का दूसरे सबसे बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन भी है। लेकिन इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अभी भी श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम पर ही दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने साल 2012 में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ फाइनल मैच में 12 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
T20 वर्ल्ड कप फाइनल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन :-
अजंता मेंडिस – 4/12 बनाम वेस्टइंडीज
जसप्रीत बुमराह – 4/15 बनाम न्यूजीलैंड
सुनील नरेन – 3/9 बनाम श्रीलंका
सैम करन – 3/12 बनाम पाकिस्तान
इरफान पठान – 3/16 बनाम पाकिस्तान
विश्व कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे जसप्रीत बुमराह :-
इसके अलावा इससे पहले भी भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी चैंपियन बनाने में जसप्रीत बुमराह ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। तब साल 2024 में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। लेकिन अब वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं।

इसके चलते हुए अब उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके चलते हुए अब वह विराट कोहली, सैम करन और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी के बाद टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने वाले चौथे खिलाड़ी भी बन गए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

