Full Schedule of IPL 2026 Matches at Narendra Modi Stadium Ahmedabad: नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है। गुजरात जायंट्स के लॉन्च होने के बाद इस ग्राउंड का महत्त्व आईपीएल में काफी बढ़ गया है, क्योंकि उनका होम ग्राउंड है। यह 132,000 दर्शकों के बैठने की सुविधा के साथ दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है।
इस स्टेडियम का नाम भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है। इससे पहले इसे सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम और मोटेरा नामक जगह पर स्थित होने के चलते मोटेरा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था।
इस मैदान का अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी योगदान रहा है। पिछले कुछ सालों में यहाँ कई अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। यहीं पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैचों तक अजेय रही मेजबान भारतीय टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
नरेंद्र मोदी स्टेडियम रहा है गुजरात टाइटंस के लिए बेहद ख़ास
नरेंद्र मोदी स्टेडियम आईपीएल में गुजरात टाइटंस का गढ़ है, जहाँ उसको हराना एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। गुजरात ने इस मैदान पर अब तक कुल 23 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 13 मुकाबलों में जीत मिली और 10 में हार का सामना करना पड़ा हैं।
3 आईपीएल फाइनल मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है अहमदाबाद
सबसे अधिक दर्शकों के बैठने की सीटों के साथ दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम ने 2022 और 2023 के आईपीएल फाइनल की मेजबानी की है। आईपीएल 2022 में अपना पहला सीजन खेल रही गुजरात टाइटंस ने फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर ऐतिहासिक खिताब जीता था। इसके साथ ही पिछले साल भी फाइनल खेला गया था जिसमें आरसीबी ने अपनी ट्रॉफी का सूखा ख़त्म किया था।
आईपीएल 2026 में अहमदाबाद में खेले जाने वाले मुकाबले
आईपीएल 2026 में अहमदाबाद में कुछ मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैच खेलेगी। इस मैदान पर जीटी अपना पहला मुकाबला 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।
IPL 2026 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
04 अप्रैल, 2026 (मंगलवार) शाम 7:30 बजे- राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स

