भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई कर ली है। 4 जून 2025 को लखनऊ में करीबी दोस्तों और परिवार के बीच वंशिका और कुलदीप यादव की सगाई हुई, इसके बाद अब ये दोनों अब 14 मार्च को मसूरी के मशहूर सवॉय होटल में शादी बंधन में भी बंधने वाले हैं।
वंशिका चड्ढा कौन हैं?
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी करने वाले हैं। उनकी मंगेतर का नाम वंशिका है, जो कानपुर की रहने वाली हैं। वंशिका के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं।
नौकरी के कारण वंशिका फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। उन्होंने साल 2017 में सेंट मैरी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं, जहां उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की और अब वहीं नौकरी भी कर रही हैं।
वंशिका यादव की व्यक्तिगत जानकारी (Vanshika Chadha personal information)
- पूरा नाम: वंशिका यादव/ वंशिका चड्ढा
- पिता: योगेंद्र सिंह चड्ढा
- जन्म: ज्ञात नहीं
- हाइट: 5 फीट 6 इंच
- जन्मस्थल: भारत
- राष्ट्रीयता: भारतीय
- वर्तमान पता: ऑस्ट्रेलिया
- शिक्षा: ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न हाईयर डिग्री
- रिश्ते की स्थिति: कुलदीप यादव से सगाई हो चुकी है
- इंस्टाग्राम: ज्ञात नहीं
- भाषा: हिंदी, अंग्रेजी
- पेशा: एलआईसी कर्मचारी
- राशि: ज्ञात नहीं
- धर्म: हिंदू धर्म
- कुल संपत्ति (2025): 40- 50 लाख
वंशिका के पिता एलआईसी (LIC) में कार्यरत थे और वंशिका भी उसी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने हमेशा सादगी और आत्मनिर्भरता से भरा जीवन चुना और सेलिब्रिटी लाइफ की चमक-दमक से दूर रहना पसंद किया। वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं साथ ही वह कुलदीप को बचपन से जानती हैं।
यह भी पढ़े: http://दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय खिलाडियों की सूची
कुलदीप यादव के साथ रिश्ता
वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में अपनी पढ़ाई पूरी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 40 से 50 लाख रुपये के बीच बताई जाती है।

जानकारी के लिए बता दें कि वंशिका और कुलदीप यादव ने 4 जून 2025 को लखनऊ में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी। इस खास मौके पर कुलदीप क्रीम रंग के बंदगला कुर्ते में नजर आए, जबकि वंशिका नारंगी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
यह भी पढ़े: http://सानिया चंडोक की बायोग्राफी: उम्र, बिजनेस और नेट वर्थ के बारे में सब कुछ यहाँ जानें
मसूरी में होगा भव्य शादी समारोह
कुलदीप यादव और वंशिका की शादी मसूरी के मशहूर सवॉय होटल (द सवॉय मसूरी) में होने वाली है। यह होटल अपनी ऐतिहासिक विरासत और खूबसूरत लोकेशन के लिए काफी प्रसिद्ध माना जाता है।
हालांकि शादी का समारोह निजी रखा गया है, लेकिन इसमें क्रिकेट और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। खबरों के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित कई खिलाड़ी इस खास मौके पर शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा बीसीसीआई के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के भी समारोह में पहुंचने की उम्मीद है।

