वहीं गेंदबाज भी नई-नई वेरिएशन और प्लान एक्सिक्यूट करते हैं, ताकि उनका काम और मुश्किल किया जा सके। इसलिए फिनिशिंग का रोल सबसे कठिन होता है। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में किस टीम के पास सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं?
IPL 2026 में सबसे बेहतरीन फिनिशर वाली 5 टीमें
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru)
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पास सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं। उनके पास टीम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी फिनिशिंग स्किल्स से पहले धमाल मचाया है।
आईपीएल 2026 से पहले RCB के फिनिशर्स की फॉर्म काफी जबरदस्त है और ये एक बार फिर से अपनी टीम को कई मैच जिता सकते हैं। इन सभी का आखिरी कुछ ओवरों में स्ट्राइक रेट भी बहुत ज्यादा है।
2. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
मुंबई इंडियंस की टीम इस बार काफी शानदार है। उनके हर बेस कवर हैं। उनके पास मजबूत टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर तो है ही, इसके साथ ही उनके पास दमदार फिनिशर्स हैं, जो किसी भी स्थिति से मैच का रुख पलट सकते हैं।
मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड और नमन धीर जैसे खिलाड़ी हैं, जो कि फिनिशिंग का रोल निभाएंगे। इसलिए ये सभी दूसरी टीमों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
3. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)
आंद्रे रसेल ने साल 2026 के आईपीएल से पहले संन्यास ले लिया, लेकिन उसके बाद भी उनके पास एक से बढ़कर एक फिनिशर हैं, जो कि अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं। रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह और रोवमन पॉवेल कुछ ही गेंदों में मैच पलटने की क्षमता रखते हैं।
इन तीनों के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का भी तजुर्बा है और साथ में आईपीएल में ये काफी समय से अच्छा कर रहे हैं, जो कि इन्हें और भी ज्यादा खतरनाक बनाता है।

