IPL 2026 शुरू होने से पहले Jack Edwards चोटिल होने के चलते पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं।
IPL 2026 शुरू होने से ठीक पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है। टीम मैनेजमेंट लगातार फिटनेस और कॉम्बिनेशन को लेकर फैसले ले रहा है ताकि टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की जा सके।
नई सीजन से पहले कई टीमों को चोट और उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, और SRH भी इससे अछूती नहीं रही। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने समय रहते सही फैसला लेते हुए अपने स्क्वाड को संतुलित करने की कोशिश की है।
Jack Edwards बाहर, David Payne को मिला मौका
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। वह पिछले महीने शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए थे और समय पर फिट नहीं हो सके। इसके बाद SRH ने इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज डेविड पेन (David Payne) को उनका रिप्लेसमेंट घोषित किया।
फ्रेंचाइजी ने डेविड पेन को 1.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। यह लगभग वही रकम है जो एडवर्ड्स के लिए खर्च की गई थी। यह एक तरह से लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट है, जिससे टीम अपने कॉम्बिनेशन को ज्यादा प्रभावित नहीं होने देना चाहती।
कौन हैं David Payne और क्यों खास हैं?
डेविड पेन एक लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना इकलौता वनडे मैच खेला था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका अनुभव सीमित है, लेकिन घरेलू टी20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।
पेन ने अब तक 233 टी20 मैच खेले हैं और इनमें 304 विकेट अपने नाम किए हैं, जो उनकी कंसिस्टेंसी और डेथ ओवर्स में प्रभाव को दिखाता है।
हाल ही में बिग बैश लीग में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जहां छह पारियों में 11 विकेट हासिल किए। फाइनल मुकाबले में उनका तीन विकेट लेना खास रहा, जिसने SRH का ध्यान उनकी ओर खींचा।
इसके अलावा ILT20 में डेजर्ट वाइपर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 9 पारियों में 17 विकेट लिए और फाइनल में भी 3 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
Pat Cummins और Eshan Malinga से मिला बड़ा बूस्ट
SRH के लिए अच्छी खबर यह है कि टीम के कप्तान पैट कमिंस भारत पहुंचने के लिए क्लियर हो गए हैं। हालांकि वह अभी पूरी तरह मैच फिट नहीं हैं और शुरुआत में हल्की ट्रेनिंग के साथ वापसी करेंगे।
कमिंस बैक इंजरी से जूझ रहे हैं और उनकी वापसी को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन उनका टीम से जुड़ना ही SRH के लिए राहत की बात है।
वहीं श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और उन्हें IPL 2026 खेलने की अनुमति मिल गई है। ऐसे समय में जब कई खिलाड़ियों को NOC नहीं मिल पा रहा है, मलिंगा का उपलब्ध होना टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है।
IPL 2026 में SRH का पहला मुकाबला कब होगा?
सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद रहती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा नई टीम कॉम्बिनेशन और रिप्लेसमेंट के बाद कि SRH किस तरह अपने प्लेइंग XI को संतुलित करती है।
IPL 2026 में SRH का अपडेटेड स्क्वाड
- विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन
- बल्लेबाज: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, स्मरण रविचंद्रन
- ऑलराउंडर: नीतिश कुमार रेड्डी, कमिंदु मेंडिस, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल
- गेंदबाज: पैट कमिंस, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, डेविड पेन, शिवांग कुमार
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

