BGIS 2026: Krafton India Esports ने BGIS 2026 Grand Finals से पहले एक शानदार फ़ैन वोटिंग पोर्टल लॉन्च कर दिया किया है, जिससे फैंस अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट कर सकते हैं। ग्रैंड फ़ाइनल्स 27 से 29 मार्च के बीच Chennai में आयोजित किए जाएंगे। इस बार का टूर्नामेंट खास इसलिए भी है क्योंकि पहली बार 4 करोड़ का बड़ा इनाम रखा गया है।
हाई-वोल्टेज मुकाबलों के साथ-साथ फैंस भी इस BGIS टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं। वे जिस टीम को चैंपियन बनते देखना चाहते हैं, उसके लिए अपना बहमूल्य वोट कर सकते हैं साथ ही अगर उनकी चुनी हुई टीम जीतती है, तो उसे उन्हें 1 लाख का बोनस भी मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको BGIS 2026 में फैन अपने फेवरेट टीम को वोट कैसे करें इसके बारे में बताएँगे।
BGIS 2026 में फ़ैन वोट करने का तरीका स्टेप बाई स्टेप जानें
वोटिंग प्रक्रिया को काफी आसान रखा गया है, ताकि हर BGMI फैन इसमें भी भाग ले सके।
- सबसे पहले Krafton India Esports की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजित करें
- वहां आपको टूर्नामेंट की सभी 16 टीमें दिखेंगी
- अपनी पसंदीदा टीम पर क्लिक करें
- अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई को ऐड करके वेरीफाई करें
- प्रक्रिया पूरी होते ही आपका वोट सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगा
ग्रैंड फ़ाइनल्स का फ़ॉर्मेट
इस ग्रैंड फ़ाइनल्स में कुल 16 टीमें खेलेंगी। 8 टीमें सेमीफ़ाइनल से क्वालिफाई करेंगी और 8 टीमें Survival Stage से इसमें एंट्री लेंगी। इन टीमों के बीच Rondo, Erangel और Miramar जैसे मैप्स पर कुल 18 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद लास्ट में सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने वाली टीम को BGIS 2026 का चैंपियन घोषित किया जाएगा। इसमें विजेता टीम को 4 करोड़ का इनाम भी दिया जाएगा।

