IPL Record: दुनिया की सबसे चर्चित लीग आईपीएल के इतिहास में अभी तक कुछ ही बल्लेबाजों ने किसी टीम के खिलाफ 1,000 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा, डेविड वार्नर और शिखर धवन ने ही इस लीग के इतिहास में कम से कम एक टीम के विरुद्ध 1,000 रन का आंकड़ा छूआ है। इसके अलावा आज उन बल्लेबाजों के बारे में जान लेते हैं जिन्होंने किसी एक टीम के खिलाफ 1,000+ रन बनाने के बावजूद भी कोई शतक नहीं लगाया है।
1. विराट कोहली बनाम CSK : 1,146 रन :-
आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है। वहीं इस टीम के खिलाफ उन्होंने अपना पहला मैच साल 2008 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ 35 मैचों की 34 पारियों में खेलते हुए 38.2 की बल्लेबाजी औसत और 127.75 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,146 रन बनाए हैं।

जबकि इस बीच उन्होंने CSK टीम के खिलाफ सब्स्र ज्यादा रन नाबाद रहते हुए 90 का स्कोर बनाया है। इस टीम के खिलाफ उनके बल्ले से अभी तक 10 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा इस टीम के खिलाफ वह अभी तक एक भी पारी में शून्य पर आउट नहीं हुए हैं।
2. विराट कोहली बनाम DC : 1,130 रन :-
आरसीबी टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली आईपीएल लीग में दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं इस टीम के खिलाफ उन्होंने 31 मैचों की 30 पारियों में खेलते हुए लगभग 50 की बल्लेबाजी औसत और 133.88 की स्ट्राइक रेट से 1,130 रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 11 अर्धशतक भी निकले हैं। जबकि इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 99 रन का रहा है। इसके अलावा वह दिल्ली टीम के खिलाफ खेलते हुए 100 से अधिक चौके और 30 से अधिक छक्के भी लगा चुके हैं।
3. डेविड वार्नर बनाम PBKS : 1,134 रन :-
ऑस्ट्रेलिया टीमके पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ 26 मैचों की 26 पारियों में खेलते हुए 49.30 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 144.27 की स्ट्राइक रेट से 1,134 रन बनाए हैं। वहीं इस टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 81 रन का रहा है।

जबकि इस टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 13 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अपने IPL करियर में पंजाब की टीम के अलावा केकेआर टीम के खिलाफ भी 1,000 रन का आंकड़ा छुआ है। लेकिन इस टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 2 शानदार शतक आए थे।
4. रोहित शर्मा बनाम DC : 1,057 रन :-
मुंबई इंडियंस टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल लीग में लगभग सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बीच उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ खेले 37 मैचों में 31.08 की बल्लेबाजी औसत और 132.62 की स्ट्राइक रेट से 1,057 रन बनाए हैं।

वहीं इस टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 74 रन का रहा है। जबकि इस टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि केकेआर टीम के खिलाफ भी रोहित ने 1,000 से अधिक रन बनाए हैं। लेकिन इस टीम के खिलाफ उनके बल्ले से एक शतक आया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

