BGIS 2026 ग्रैंड फ़ाइनल्स में सबसे बड़ी गलती किसी भी टीम के लिए गलत ड्रॉप ज़ोन चुनना साबित हो सकता है। Battlegrounds Mobile India के Erangel मैप में ड्रॉप लोकेशन ही पूरी रोटेशन, लूट और लेट-गेम तक पहुंचने का गेम प्लान तय करती है। इसके लिए 16 टॉप टीमों की लॉबी में अपना “सेफ कंपाउंड” पकड़ना आसान नहीं होता यहीं से असली मुकाबला शुरू होता है। इस आर्टिकल में हम आपको BGIS 2026 के Erangel मैप के ड्राप जोन के बारे में बताएंगे।
Erangel पर उतरने वाली टीमों की ड्रॉप लोकेशन्स
हर टीम का अपना पसंदीदा इलाका होता है, लेकिन कुछ टीमें multiple zones कवर करती हैं।
- K9 Esports – Severny & South Coast
- iQOO Team Tamilas – Stalber & Primorsk
- iQOO Reckoning Esports – Zharki & Sosnovka Military Base
- Vasista Esports – Georgopol (West & Containers)
- WELT Esports- Kameshki & Quarry
- Victores Sumus – Yasnaya Polyana
- Meta Ninza- Lipovka & Novorepnoye
- Wyld Fangs – Novorepnoye & South-East Coast
- Genesis Esports- Georgopol (East) & Lipovka
- NEBULA Esports – Georgopol & Prison
- Learn From Past – Gatka & Ferry Pier
- iQOO Orangutan- Rozhok & Mylta
- iQOO SOUL – School & Apartments
- MYTH Official – Pochinki & Farm
- GodLike Esports – Pochinki Outskirts
- iQOO REVENANT XSPARK – Mylta
सबसे बड़े ड्रॉप क्लैश (Hot Drops)
- Georgopol: Vasista, Genesis और Nebula के बीच कंटेनर्स पर तगड़ी फाइट
- Pochinki: MYTH Official vs GodLike – मैप के सेंटर के लिए सीधी भिड़ंत
- Military Base: iQOO Reckoning vs Wyld Fangs – हाई-लूट एरिया पर कब्ज़े की लड़ाई
- School- Rozhok एरिया: iQOO SOUL और Orangutan के बीच जल्दी एंगेजमेंट की संभावना
क्या बनाता है इसे खास?
BGIS 2026 ग्रैंड फ़ाइनल्स की सबसे खास बात यह है कि यहां “सेफ प्ले” की कोई गरंटी नहीं है। हर टीम इसमें जीतने के लिए अपने ड्रॉप से ही एग्रेसिव शुरुआत करनी होगी।

