Battlegrounds Mobile India Series 2026 के ग्रैंड फाइनल्स में Team Soul को चैंपियन घोषित किया गया है। इस जीत के साथ BGIS 2026 ने भारत में BGMI ईस्पोर्ट्स के इतिहास में एक नया बेंचमार्क भी सेट कर दिया है।
ग्रैंड फाइनल्स के आखिरी दिन रिकॉर्ड-तोड़ व्यूअरशिप देखने को मिली, जहाँ YouTube पर 6 लाख (600,000+) से ज्यादा viewers एक साथ लाइव मैच देख रहे थे। यह आंकड़ा BGMI ईस्पोर्ट्स के लिए अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन गया।
BGIS 2026 में टूटे सारे रिकॉर्ड
फाइनल दिन में फैंस को हाई-प्रेशर मुकाबले, लीडरबोर्ड में लगातार बदलाव और जबरदस्त फाइट्स देखने को मिलीं। यही वजह रही कि दर्शक शुरुआत से अंत तक जुड़े रहे। Team Soul और GodLike Esports जैसी फैन-फेवरेट टीमों की मौजूदगी ने भी इस रिकॉर्ड व्यूअरशिप में अहम भूमिका निभाई।
हर भाषा में BGIS 2026 का लाइव एक्शन
Krafton India ने इस इवेंट को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए हिंदी, अंग्रेजी और कई क्षेत्रीय भाषाओं में लाइवस्ट्रीम उपलब्ध कराई, जिससे हर तरह के दर्शक आसानी से जुड़ सके।
BGMI के पुराने टॉप व्यूअरशिप का रिकॉर्ड भी हुआ ब्रेक
इस 600K के आंकड़े से पहले भी BGMI ईस्पोर्ट्स में शानदार व्यूअरशिप देखी गई थी:
• BGMI Launch Party 2021 – 537,849 peak viewers
• BMPS 2024 -493,980 concurrent viewers
• BGIS 2025 -485,132 peak viewers
600K का आंकड़ा पार करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यह भारत में मोबाइल ईस्पोर्ट्स के तेजी से बढ़ते क्रेज को दिखाता है साथ ही यह भी साबित करता है कि BGMI आने वाले समय में और भी बड़ा बनने वाला है। इसको लेकर ग्लोबल लेवल पर भी बहुत से टूर्नामेंट्स का आयोजन होते है जिसमे सभी प्लेयर्स को अपना टैलेंट दिखाने का मौक़ा मिलता है ।
गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

