Lionel Messi: दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनल मेसी ने अपने सभी फैंस की आँखों में आँसू ला दिए। क्यूंकि बीते दिन अर्जेंटीना में खेले गए अपने संभावित आखिरी घरेलू मैच के दौरान दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी मेसी काफी भावुक होकर रो पड़े थे। इस बीच ब्यूनस आयर्स के ला बॉम्बोनेरा स्टेडियम में खेले गए इस मैच से पहले उनके सभी फैंस के प्यार और नारों ने मेसी को काफी भावुक कर दिया था। क्यूंकि इस दौरान वायरल वीडियो में वह अपनी आंखों से आंसू पोंछते नजर आए थे।
सभी फैंस ने दिखाया मेसी के लिए प्यार :-

इस मैच से पहले स्टेडियम में मौजूद उनके हजारों दर्शकों ने अपने कप्तान के लिए खास माहौल बना दिया था। क्यूंकि उस समय हर तरफ मेसी के नाम के नारे गूंज रहे थे। जबकि उनके सभी फैंस ने खड़े होकर उनका तहे दिल से स्वागत भी किया था। इसके अलावा सभी फैशन ने उनसे एक और वर्ल्ड कप जिताने की अपील की थी। इसके चलते हुए खेल का यह पल उनके लिए किसी विदाई से कम नहीं था।
मेसी ने मैदान पर भी दिखाया अपना जलवा :-
इस अहम मैच में खेलते हुए अपनी भावनाओं के बीच भी मेसी ने अपने प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आने दी थी। क्यूंकि इस मैच में खेलते हुए अर्जेंटीना की टीम ने जाम्बियाकी टीम को 5-0 से हरा दिया था।
🚨💣 Deeply emotional scenes unfolding in Argentina 🇦🇷🥹
Lionel Messi is currently playing what is expected to be his LAST match with the national team on Argentine soil.
The final chapter at home for the greatest of all time before the 2026 World Cup. This one really hurts.… pic.twitter.com/yW8WaYYxyi
— Topskills Sports UK (@topskillsportuk) April 1, 2026
इस मैच के चौथे मिनट में ही मेसी ने जूलियन अल्वारेज के लिए गोल असिस्ट किया और फिर खेल के 43वें मिनट में खुद भी गोल दाग दिया। उनके अलावा अर्जेंटीना की टीम के लिए वेलेनटीन बार्को और निकोलस ओटामेंडी ने भी गोल किए थे।
अर्जेंटीना के कोच का सख्त संदेश :-
इस अहम मैच से पहले ही अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने भी अपनी टीम को लेकर सख्त रुख अपनाया था। इस मैच से पहले उन्होंने भी साफ कहा था कि, “हमने 55 खिलाड़ियों की सूची आगे दे दी है।

लेकिन अंतिम 26 में जगह बनाने के लिए प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को बाहर करना होगा।” जबकि इससे पहले भी मॉरिटानिया के खिलाफ खेलते हुए अर्जेंटीना की टीम का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा था। वहीं इससे चयन को लेकर दबाव बना हुआ था।
अर्जेंटीना ने की मैच में शानदार वापसी :-

इसके चलते हुए अब जाम्बिया टीम के खिलाफ खेले गए इस अहम मैच में अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने काफी शानदार खेल दिखाया था। इसके चलते हुए इस टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी आलोचनाओं का भी करारा जवाब दिया है। इस मैच में भी अर्जेंटीना के कोच ने वही टीम उतारी थी, जिसने साल 2022 वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस को हराया था। लेकिन इस मैच में अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।
अर्जेंटीना टीम ने वर्ल्ड कप से पहले दिया बड़ा संकेत :-

इसके अलावा अब यह मैच इसी साल खेले जाने फूटबाल वर्ल्ड कप 2026 से पहले अर्जेंटीना का आखिरी घरेलू मुकाबला भी था। इसके अलावा अर्जेंटीना की टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ मैच खेलकर करने वाली है। वहीं इसके बाद इस टीम को ऑस्ट्रिया और जॉर्डन की टीम से मैच खेलना है। वहीं इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से मेसी टीम के अहम खिलाड़ी होंगे और यह भावुक पल उनके शानदार करियर का एक यादगार अध्याय बन जाएगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

