RCB vs CSK मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।
IPL 2026 का 11वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जो हमेशा से बहुत रन बनाने के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB है, तो दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में CSK एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज RCB Vs CSK मैच में कौन जीतेगा।
RCB Vs CSK में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 35
चेन्नई सुपर किंग्स जीता: 21
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता: 12
नो रिजल्ट: 1
RCB Vs CSK: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम स्टेडियम पिच रिपोर्ट
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है।
हालांकि, नई गेंद से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग जरूर मिलता है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। रात के मुकाबलों में ओस का असर भी देखने को मिलता है, जिससे दूसरी पारी में रन बनाना और आसान हो जाता है।
टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन यदि पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।
फिलहाल, आईपीएल में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 183 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 171 रहा है।
RCB vs CSK: संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, मैट शॉर्ट, नूर अहमद, खलील अहमद।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव।
RCB vs CSK: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। विराट कोहली और फिल साल्ट के चलते टॉप ऑर्डर में और फायरपावर आ गई है, जबकि रजत पाटीदार और जितेश शर्मा मिडिल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।
फिनिशिंग के लिए टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड मौजूद हैं। गेंदबाजी में जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार अनुभव लाते हैं जबकि सुयश शर्मा मिडल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं। बेंगलुरु की टीम काफी बैलेंसड और मजबूत हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स के पास भी ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में शिवम दुबे और कार्तिक शर्मा जैसे बिग हिटर्स हैं। जबकि, गेंदबाजी में मैट हेनरी, खलील अहमद हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए नूर अहमद हैं।
RCB vs CSK: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन RCB की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के RCB Vs CSK मुकाबले में बेंगलुरु के पास होम एडवांटेज हैं और अब तक KKR को छोड़कर सभी टीमों ने अपने घर में मुकाबले जीते है। RCB भी बहुत ज्यादा संतुलित और खतरनाक टीम दिख रही है, लेकिन यह मैच CSK जीतेगी। क्योंकि उनके पास ज्यादा मैच विनर्स हैं और वो फॉर्म में भी वापस आ गए हैं।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

