Hockey: अर्जेंटीना के आगामी दौरे के लिए हॉकी इंडिया ने 24 सदस्यों वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। वहीं इस बार घोषित भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ही युवाओं को भी जगह मिली है। भारतीय महिला हॉकी टीम आगामी 13 से 17 अप्रैल तक 4 मैचों की इस सीरीज को ब्यूनस आयर्स में खेलने वाली है। इसके अलावा हॉकी विश्व कप और एशियन गेम्स को देखते हुए भारत का यह दौरा अब काफी अहम माना जा रहा है।
सलीमा टेटे को मिली भारतीय टीम की जिम्मेदारी :-
भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे के हाथों में ही रहने वाली है। इसके अलावा सबसे ज्यादा बेसब्री से वापसी का इंतजार फॉरवर्ड दीपिका का रहा है। क्यूंकि वह रिहैब के बाद वापस आ रही हैं। वहीं अब उनकी टीम में वापसी से मुख्य कोच खास तौर पर बहुत खुश हैं।

इसके अलावा दीपिका भारत की मेन ड्रैग-फ्लिकर के तौर पर अपनी भूमिका फिर से शुरू करने वाली हैं। वहीं अब अनुभवी दीपिका की वापसी से भारतीय टीम अब पहले से ज्यादा संतुलित दिखाई दे रही है। क्यूंकि उनकी गैरमौजूदगी में, नवनीत कौर, मनीषा चौहान, उदिता और अन्नू जैसी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा खास तौर पर अन्नू ने लिफायर के दौरान अपनी शानदार ड्रैग-फ्लिकिंग स्किल्स का कौशल दिखाया था।

इसके अलावा पिछले एक साल में नवनीत कौर ने खुद को भारतीय महिला हॉकी में एक अहम खिलाड़ी के तौर पर स्थापित कर लिया है। तभी तो अब आने वाले एक अहम सीजन के लिए भारत की तैयारियों में वह काफी अहम भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा भारत की अनुभवी गोलकीपर और भारतीय हॉकी की सबसे बेहतरीन गोलकीपरों में से एक सविता हाल के क्वालिफायर में नहीं खेल पाने के बाद भी टीम में वापस आ गई हैं। वहीं अब उनकी टीम में वापसी सही समय पर हुई है।

इसके अलावा इस सीरीज में अर्जेंटीना की टीम भारतीय डिफेंस को पूरी तरह से परखने वाली है। तभी तो अब इस चुनौती का सामना करने के लिए सविता बेहतर विकल्प होंगी। लेकिन सविता की गैरमौजूदगी में क्वालिफायर में बिचू देवी ने बतौर गोलकीपर शानदार प्रदर्शन किया था। तब इस युवा गोलकीपर ने अपनी उम्र से अधिक परिपक्वता और शांति दिखाई थी। इसके चलते हुए यह पक्का हो गया है कि भारत के पास अब गोलकीपिंग में मजबूती है। इसके अलावा अब सविता के साथ उनकी लगातार मौजूदगी गोलकीपर की पोजिशन के लिए प्रतियोगिता को बढ़ावा देती है।

इसके अलावा डिफेंडर ज्योति और फॉरवर्ड मुमताज खान भी दोनों क्वालिफायर में नहीं खेल पाई थीं। उनकी भी अब भारतीय टीम में वापसी हुई है। जबकि बलजीत कौर पिछले एक साल में भारतीय हॉकी के लिए एक अहम परफॉर्मर रही हैं। क्यूंकि उन्होंने लगातार अपनी गति और अंदाज से विपक्षी टीमों पर दबाव बनाया है। वहीं इस दौरान उन्होंने खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल करने वाली एक भरोसेमंद एथलीट के रूप में साबित किया है।
इसके चलते हुए अब उनका भारतीय टीम में लगातार होना कोचिंग स्टाफ में उनके लगातार

भरोसे को दिखाता है। जबकि मिडफील्डर वैष्णवी विट्ठल फाल्के ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं उनके भरोसेमंद खेल ने उनको भी भारतीय टीम का भरोसेमंद और पसंदीदा खिलाड़ी बना दिया है। इसके चलते हुए अब उनका लक्ष्य दुनिया की टॉप टीमों में से एक के खिलाफ अपनी स्किल्स को विकसित करना है। इसके अलावा रुतुजा दादासो पिसल, इशिका और साक्षी राणा भारतीय महिला हॉकी की तीन सबसे प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।

क्यूंकि अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से उन्होंने अपनी तकनीकी क्षमता और आत्मविश्वास से सभी को काफी प्रभावित किया है। तभी तो अब अर्जेंटीना जैसे मुश्किल विपक्षी के खिलाफ उनका प्रदर्शन देखना काफी अहम होगा। भारतीय टीम की घोषणा के बाद मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा है कि, “यह टूर हमारे लिए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर देने और अर्जेंटीना जैसे बहुत मजबूत विपक्षी के खिलाफ उनकी क्षमता को जांचने का एक कीमती मौका है। इसके अलावा इस तरह का दौरा हमें अलग-अलग टीम कॉम्बिनेशन को टेस्ट करने का मौका देता है।” भारतीय महिला टीम 13, 14, 16 और 17 अप्रैल को अर्जेंटीना के खिलाफ चार मैच खेलने वाली है।
अर्जेंटीना दौरे के लिए 24 सदस्यों वाली भारतीय महिला टीम इस प्रकार है :-
गोलकीपर : सविता, बिचू देवी खारीबाम
डिफेंडर : निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, मनीषा चौहान, लालथंतलुआंगी, ज्योति, उदिता
मिडफील्डर : वैष्णवी विट्ठल फाल्के, साक्षी राणा, सुनीता टोप्पो, सलीमा टेटे, नेहा, दीपिका सोरेंग, रुतुजा दादासो पिसल, इशिका
फॉरवर्ड : बलजीत कौर, नवनीत कौर, दीपिका, अन्नू, ब्यूटी डुंगडुंग, लालरेमसियामी, मुमताज खान
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

