ILT20 League: संयुक्त अरब अमीरात की लोकप्रिय इंटरनेशनल टी-20 लीग ILT20 के 5वें सीजन की शुरुआत इस बार आगामी 22 22 नवंबर, 2026 से होने वाली है। वहीं इस टी 20 लीग में कुल 34 मैच खेले जाएंगे। वहीं इनमें इस बार कुल 30 लीग मैच और प्लेऑफ शामिल हैं।
इसके अलावा इसके पूरे कार्यक्रम के मुताबिक इस बार फाइनल मैच 20 दिसंबर को खेला जाएगा। जबकि इस आगामी सीजन के सभी मैच दुबई, अबूधाबी और शारजाह में खेले जाने वाले हैं। वहीं इस बार भी पिछले सीजन की तरह ही इसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं।
ILT20 के CEO डेविड व्हाइट ने दिया बयान :-

इसके चलते हुए अब ILT20 के CEO डेविड व्हाइट ने कहा है कि, “हमें इंटरनेशनल लीग टी-20 के 5वें सीजन के समय की पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रहे है। इसके चलते हुए अब खाड़ी क्षेत्र का यह सबसे बड़ा क्रिकेट आयोजन इस बार आगामी 22 नवंबर से 20 दिसंबर, 2026 तक खेला जाएगा।
BACK IN ACTION! 🔥
Circle it. Lock it. Don’t miss it. 🗓️
Season 5 | 22 Nov – 20 Dec 🔥Read more: https://t.co/WM3uzTVkUV#DPWorldILT20 #AllInForCricket #WhereTheWorldPlays pic.twitter.com/HAxlFlahg6
— International League T20 (@ILT20Official) April 13, 2026
इसके अलावा हम इसके चौथे सीजन की सफलता से बहुत खुश हैं। वहीं इसके प्रसारण के आंकड़े, दर्शकों की दिलचस्पी और शीर्ष टी-20 सितारों की भागीदारी ने इस टूर्नामेंट को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।”
जनवरी में खेला गया था पिछले सीजन का फाइनल :-

ILT20 के पहले 3 सीजन जनवरी-फरवरी के समय में खेले गए थे। इसके बाद इसके चौथे सीजन को दिसंबर के समय में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके चलते हुए तब इस टूर्नामेंट का चौथा सीजन का फाइनल मैच 4 जनवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था।

वहीं उस खिताबी मैच में डेजर्ट वाइपर्स ने MI एमिरेट्स को 46 रनों से हराकर खिताब जीता था। इस बीच हम यहां पर आपको यह बता देना चाहते है कि वाइपर्स पहली बार इस टूर्नामेंट की विजेता बनी थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

