IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन इसी साल हो सकता है। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल मेगा ऑक्शन की पुष्टि कर चुके हैं। इस बार दुनियाभर के कई यूवा खिलाड़ी इसमे हिस्सा लेते नजर आएंगे।
IPL 2025 Mega Auction: साल के अंतिम महीने हो सकता मेगा ऑक्शन

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन कुछ ही महीने में कराया जा सकता है। बता दें, कि आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन फरवरी में हुआ था, लेकिन पिछले 2 सीजन से मेगा ऑक्शन साल के आखिरी महीने यानि दिसंबर में कराया जा रहा है। आईपीएल के चेयरमैन अरुन सिंह धुमल पुष्टि कर चुके हैं कि आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस बार भी पिछली बार की तरह दो दिन में ये मेगा ऑक्शन कराया जा सकता है।
IPL 2025 Mega Auction: कब और कहाँ होगा IPL 2025 मेगा ऑक्शन

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन बैंगलोर के एक प्राइवेट होटल में किया गया था। साल 2023 का मेगा ऑक्शन केरल और 2024 का युएई में आयोजित किया गया था। वहीँ बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही मेगा ऑक्शन के लिए स्थान चुन सकती है। दूसरी तरफ भारतीय फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आ सकती है आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख भी दिसंबर 2024 और फरवरी 2025 के बीच रखी जा सकती है।
IPL 2025 Mega Auction: काफी नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन की तैयारी लगभग पूरी तरह से हो चुकी है और आने वाले दिसंबर महीने में मेगा ऑक्शन आयोजित किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात सामने आई है कि इस बार के आईपीएल में कई सारे नए चेहरे देखने को मिल सकते है और चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा है कि दिसंबर के अंत तक यह सब साफ हो जाएगा।

