India Tour Of Zimbabwe 2024: Live Streaming, Squads & For IND Vs ZIM T20I Matches Schedule
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस सीरीज के सभी मैच जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।
हाल ही में सम्पन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल होने का मौका चूकने वाले शुभमन गिल कई नए युवा चेहरों के साथ भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। इस सीरीज के लिए आईपीएल 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, रियान पराग और तुषार देशपांडे भी शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों का आईपीएल सीजन बेहद ही शानदार रहा था, इसीलिए उन्हें यह मौका मिला।

उनके अलावा, आईपीएल 2024 में इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड जीतने वाले युवा ऑलराउंडर नीतिश को भी भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन बाद में उनकी जगह पर T20 वर्ल्ड कप 2024 चैंपियन शिवम दुबे को शामिल किया गया। दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सभी मुकाबले खेले थे।
हालांकि, मंगलवार (2 जुलाई) को बीसीसीआई ने शुरुआती दो मैचों के लिए शिवम दुबे संजू सैमसन और यशस्वी जयसवाल की अनुपस्थिति में जितेश शर्मा साईं सुदर्शन और तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में जगह दी है। जितेश पहले भी भारत के लिए T20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जबकि सुदर्शन और हर्षित को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले और दूसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे, चौथे और पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर) रियान पराग, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।
भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम:

सिकंदर रजा (कप्तान), फ़राज़ अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉनथन कैंपबेल, टेंडाई चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काइया, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुटा, ब्लेसिंग मुज़राबानी, डायोन मायर्स, एंटम नकवी, रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा।
India Tour Of Zimbabwe 2024 Matches Schedule
पहला टी20 – शनिवार, 6 जुलाई
दूसरा टी20 – रविवार, 7 जुलाई
तीसरा टी20 – बुधवार, 10 जुलाई
चौथा टी20 – शनिवार, 13 जुलाई
5वां टी20 – रविवार, 14 जुलाई
IND vs ZIM T20I सीरीज कब से शुरू होगी?
जिम्बाब्वे और भारत के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल (IND vs ZIM T20I) सीरीज शनिवार, 6 जुलाई से शुरू होगी।
IND vs ZIM T20I मैच किस समय शुरू होंगे?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे।
भारत में IND vs ZIM T20I सीरीज का टीवी पर लाइव प्रसारण कहां देखें?
भारत में IND vs ZIM T20I सीरीज का टीवी पर लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा किया जाएगा। इस सीरीज़ का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल/तेलुगु) और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर किया जाएगा।
भारत में IND vs ZIM, T20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत में IND vs ZIM, T20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
India Tour Of Zimbabwe 2024: Live Streaming, Squads & For IND Vs ZIM T20I Matches Schedule

