गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर इस सीजन की 5वीं जीत दर्ज कर ली है।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनका मानना था कि शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए पिच पर मदद है। हालांकि स्टार्ट में तो ऐसा नहीं हुआ लेकिन एक बार जब कोहली आउट हुए तो उसके बाद से टीम का रन रेट धीरे होता गया और एक-एक करके सभी बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। आरसीबी की टीम।20 ओवरों में सिर्फ 155 रन ही बना पाई।
शुभमन गिल ने दिलाई गुजरात को तेज शुरुआत
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस मैच में इंटेंट के साथ उतरे थे ये उन्होंने वो दिखाया भी। आते ही उन्होंने हेजलवुड और भुवनेश्वर को अटैक करना शुरू कर दिया वो जब तक सम्भल पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
पिछले मैच के हीरो साईं सुदर्शन इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 5 रन बनकर चलते बने। लेकिन गिल भी बहुत देर नहीं टिक पाए। वो 18 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए।
बटलर ने आरसीबी की बची खुशी उम्मीदों को तोड़ा
जॉस बटलर भी इस मैच में काफी अटैकिंग अंदाज में खेल रहे थे। उन्होंने भी काफी तेजी से रन बनाए और 155 की चेस को बौना बना दिया। इस मैच में आरसीबी की टीम के लिए सबसे बड़ी मुश्किल जोश हज़ालवुड का न चलना रहा। गिल और बटलर ने शुरुआत में ही उनके थ्रेट को खत्म कर दिया।
आरसीबी की टीम के पास सिर्फ 5 ही गेंदबाज बचे थे और उसमें भी उन्होंने सिर्फ 4 का ही उपयोग किया। उसमें से भी एक रोमारियो शेफर्ड थे जो अब तक काफी महंगे साबित हुए है। बटलर ने 19 गेंदों में 39 रन बनाए और गुजरात की टीम को लगभग जीत के करीब लाकर खड़ा कर दिया।
होल्डर ने गेंद के बाद बल्ले से खेली लाजवाब पारी
हालांकि बेंगलुरु ने कुछ विकेट लेकर मैच में आर्टिफिशल एक्साइटमेंट लाने की कोशिश की लेकिन उसमें वो नाकाम साबित हुए। क्योंकि होल्डर ने एक बार फिर सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी।
होल्डर का रिकॉर्ड आरसीबी के खिलाफ काफी शानदार है और वो लगातार इस टीम के खिलाफ अपने प्रदर्शन से मैच जिताते रहे हैं। राहुल तेवतिया ने एक बार फिर दिखाया कि वो क्यों इतने अच्छे फिनिशर हैं। आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। इस जीत के साथ गुजरात ने प्वाइंट टेबल के टॉप 4 की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

