इस वक्त आईपीएल 2026 में लीग मुकाबले खेले जा रहे हैं और टीमें टॉप-4 में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। शुरुआत में BCCI ने जो शेड्यूल जारी किया था, उसमें प्लेऑफ मुकाबलों यानी क्वालीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल की तारीख और वेन्यू का खुलासा नहीं किया गया था। इसी वजह से फैंस के बीच काफी सस्पेंस बना हुआ था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइनल और बाकी प्लेऑफ मैचों के वेन्यू तय हो गए हैं, और इस रेस से बेंगलुरु का नाम बाहर हो गया है। यानी इस बार बेंगलुरु को प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी नहीं मिलेगी।
फिलहाल सभी टीमें अपना-अपना प्रदर्शन बेहतर करने में जुटी हैं, ताकि लीग स्टेज खत्म होने तक टॉप-4 में जगह बनाकर प्लेऑफ में पहुंच सकें।
24 मई को खेला जाएगा आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का फाइनल मैच
IPL 2026 के इस सीजन में लीग फेज का आखिरी दिन 24 मई को होगा, जो कि रविवार है। इस दिन डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे।
पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ईडन गार्डेंस में होगा।
इन मैचों के साथ ही लीग स्टेज खत्म हो जाएगा, जहां 10 में से 6 टीमें बाहर हो जाएंगी, जबकि सिर्फ टॉप-4 टीमें ही खिताब की रेस में आगे बढ़ेंगी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा आईपीएल का फाइनल मुकाबला
लीग स्टेज के बाद अब प्लेऑफ का रोमांच शुरू होगा, जिसमें दो क्वालीफायर, एक एलिमिनेटर और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। Indian Premier League 2026 के फाइनल की तारीख 31 मई (रविवार) तय कर दी गई है, और इसी दिन नई चैंपियन टीम का फैसला होगा।
इस बीच बड़ी खबर यह है कि फाइनल मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। इसकी मेजबानी अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम को दी गई है, जो दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम्स में से एक है।
IPL 2926 के प्लेऑफ के मुकाबले कहाँ खेले जाएँगे
पहला क्वालीफायर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला में आयोजित होगा। इसके बाद दूसरा क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में खेले जाएंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ राजनीतिक कारणों की वजह से बेंगलुरु को इस बार प्लेऑफ के किसी भी मैच की मेजबानी नहीं मिली है, हालांकि इसकी आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन-सी चार टीमें टॉप-4 में जगह बनाकर प्लेऑफ में पहुंचेंगी और आखिरकार कौन इस सीजन का चैंपियन बनेगा।
आईपीएल प्लेऑफ का शेड्यूल
- क्वालीफायर 1 :26 मई – हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला
- एलिमिनेटर : 27 मई – महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
- क्वालीफायर 2 : 29 मई – महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
- फाइनल : 31 मई -अहमदाबाद
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

