IPL 2026: आईपीएल 2026 का 52 वां मैच आज शनिवार, 9 मई को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम को दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
जबकि गुजरात टाइटंस की टीम को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स टीम को 4 विकेट से हराया था। आज भी इन दोनों टीमों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
RR टीम के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 9 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से राजस्थान रॉयल्स की टीम को 3 मैच में जीत मिली है।

जबकि इस दौरान खेलते हुए गुजरात टाइटंस की टीम को इनमें से कुल 6 मैच में जीत मिली है। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों के बीच एक मैच खेला गया था। तब उस मैच को आरआर की टीम ने 6 रन से जीत लिया था।
आज इस तरह की हो सकती है GT की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में गुजरात की तरफ से जेसन होल्डर ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। इसके चलते हुए उनको बाद में मैन ऑफ़ दी मैच का अवॉर्ड मिला था। इस मैच में उन्होंने 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। इसके अलावा आज भी उनसे गुजरात की टीम को ठीक वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

गुजरात टाइटंस की संभावित एकादश :- साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
गुजरात के इम्पैक्ट सब प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है RR की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरआर की टीम को दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। इसके बाद कप्तान रियान पराग ने आकर 90 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा डोनोवन फेरेरा और ध्रुव जुरेल ने भी शानदार पारियां खेली थी। आज भी इन सभी से आरआर की टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

आरआर की संभावित एकादश :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फेरेरा , ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने।
आरआर के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और शिमरोन हेटमायर।
कैसी रहने वाली है आज जयपुर की पिच :-
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनाई गई है। जिसके चलते हुए यहां की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को ही मदद करती है। इस सीजन में यहां पर अभी तक केवल 1 ही मैच खेले गए हैं। आज यहां पर दूसरा मैच खेला जाने वाला है। यहां के मैदान पर पिछले कुछ मैचों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं।

आज यहां पर मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। इस मैदान की बाउंड्री बड़ी है। जिसके चलते हुए सभी बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए अपनी नजरों को काफी जमाना पड़ता है। वहीं आज यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।
कैसा रहने वाला है आज जयपुर का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 9 मई को जयपुर में अच्छी गर्मी होगी। जिसके चलते हुए आज दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। जबकि आज यहां पर बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इसके चलते हुए सभी क्रिकेट प्रेमियों को आज यहां पर एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर :-
राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेलते हुए युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 10 मैचों में 237.64 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं। जबकि आरआर के अन्य सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 312 रन आए हैं।

वहीं गुजरात टाइटंस टीम के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने पिछले 10 मैच में 158.43 की स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में आरआर के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पिछले 9 मैच में 8.62 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए हैं। जबकि गुजरात के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने पिछले 10 मैचों में 9.23 की इकॉनमी से 16 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच आज यह मैच शनिवार, 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

