IPL 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 8 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली है, तो दूसरी तरफ अजिंक्या रहाणे की अगुवाई में केकेआर एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज DC vs KKR मैच में कौन जीतेगा।
DC vs KKR में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 35
दिल्ली कैपिटल जीता: 15
कोलकाता नाइट राइडर्स जीता: 19
नो रिजल्ट: 1
DC vs KKR: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर काली मिट्टी की विकेट यूज होती हैं जिसमें ट्रू बाउंस होता हैं और वहां पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती हैं।
यहीं नहीं यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच होने का में कारण सिर्फ अच्छी विकेट नहीं बल्कि छोटी बाउंड्री भी हैं जिसके कारण बॉल काफी आसानी से ट्रेवल करती हैं।
दिल्ली में चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता हैं। लेकिन किसी टीम ने पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर बना दिया तो उसके मैच जीतने के चांस बढ़ जाते हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर– 174
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 163
DC vs KKR: संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल (DC): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।
DC vs KKR: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े से साफ पता चलता हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है। यहां चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन DC की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन KKR के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के DC vs KKR मुकाबले में दिल्ली के पास होम एडवांटेज हैं लेकिन पिछले मैच में चेन्नई ने उनको बुरी तरह हराया था।
कोलकाता के खिलाड़ियों की फॉर्म भी अब अच्छी चल रही हैं जबकि दिल्ली की इस सीजन फॉर्म लगातार मुकाबलों में साथ खराब होती जा रही है। दिल्ली ने शुरुआत तो बहुत अच्छी की थी लेकिन अब उनको लगातार हार का सामना करना पड़ रहा हैं वहीं केकेआर ने पिछले कुछ मुकाबलों में वापसी की हैं और वो लगातार मुकाबले जीतते हुए आ रही हैं। केकेआर के रिदम को देखते हुए इस मुकाबले में भी उन्हीं की टीम मुकाबला जीत सकती हैं।
मैच विनर– KKR
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

