टी20 क्रिकेट को सर्द बल्लेबाजों का खेल माना जाता हैं। क्योंकि इसमें नियम से लेकर कंडीशन तक सब कुछ उन्हीं के फेवर में होता हैं और गेंदबाजों को कुछ भी मदद नहीं मिलती है। बल्लेबाज फ्लैट विकेट और छोटी बाउंड्री के साथ साथ अच्छे बल्लों का भरपूर फायदा उठाते हुए खूब रन बनाते हैं और अपना नाम कमाते हैं।
हालांकि जब अब जब सब कुछ ही बैट्समैन के पक्ष में जा चुका हैं उसके बाद भी कई ऐसे गेंदबाज हैं जो न सिर्फ खुद को इंवॉल्व कर रहे हैं बल्कि अपनी स्किल्स से बल्लेबाजों को काफी परेशानी में डाल रहे हैं। उसका नतीजा भी उन्हें देखने को मिल रहा है कि वो लगातार डॉट गेंदें फेंक रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस सीजन किस गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा डॉट बॉल डाली है?
IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने वाले गेंदबाज
5. अंशुल कंबोज – 94 डॉट गेंदें
अंशुल कंबोज ने इस सीजन अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के इस युवा तेज गेंदबाज ने 10 मैचों में 94 डॉट गेंदें डाली हैं। वह 17 विकेट के साथ इस सीजन के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं।
4. मोहम्मद शमी – 95 डॉट गेंदें
मोहम्मद शमी की टीम के लिए भले ही सीजन खास नहीं रहा हो, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज ने 9 मैचों में 95 डॉट गेंदें डाली हैं और 8 विकेट अपने नाम किए हैं।
3. कगिसो रबाडा – 105 डॉट गेंदें
कगिसो रबाडा आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा हथियार साबित हुए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 105 डॉट गेंदें फेंकी हैं। रबाडा अब तक 16 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाते दिखे हैं।
2. जोफ्रा आर्चर – 107 डॉट गेंदें
जाेफ्रा आर्चर ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार पेसर ने 10 मैचों में 107 डॉट गेंदें डाली हैं। आर्चर इस दौरान 15 विकेट भी चटका चुके हैं।
1. मोहम्मद सिराज – 109 डॉट गेंदें
मोहम्मद सिराज इस सीजन शानदार लय में नजर आए हैं। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ने 10 मैचों में 109 डॉट गेंदें डालकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज है। सिराज ने नई गेंद से लगातार दबाव बनाया और अब तक 11 विकेट भी अपने नाम किए हैं।
नोट: ये आंकड़े सिर्फ 6 मई तक अपडेटेड हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

