IPL 2026 में आज 14 मई 2026 को किसका मैच है, टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां दी गई है।
IPL 2026 के बीच हर दिन फैंस का एक ही सवाल होता है कि आज 14 मई 2026 को किसका मैच है और कौन सी टीम मैदान पर उतरने वाली है। अगर आप भी आज के मुकाबले की पूरी जानकारी एक ही जगह जानना चाहते हैं, तो यहां आपको टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जरूरी अपडेट मिल जाएगी।
IPL 2026 में आज किसका मैच है?
आईपीएल 2026 में आज 14 मई 2026 को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में मुकाबला खेला जाएगा।
इस सीजन इन टीमों का कॉम्बिनेशन देखने में मजबूत लग रहा है, इसीलिए इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। धर्मशाला में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता हैं।
आईपीएल 2026 में आज के मैच की पूरी जानकारी
मैच: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस, मैच 56, आईपीएल 2026
तारीख: 14 मई 2026 (गुरुवार)
समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
वेन्यू: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, धर्मशाला
PBKS vs MI: आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का स्क्वाड
Punjab Kings का स्क्वाड: प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियंश आर्य, कूपर कॉनॉली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद।
MI का स्क्वाड: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), राज बावा, अश्वनी कुमार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक चाहर, डैनिश मलेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, मयंक रावत।
आईपीएल 2026 में आज का मैच लाइव कहां और कैसे देखें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आईपीएल 2026 में आज का लाइव मैच कहां और कैसे देखें, तो इसके लिए आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। नीचे आज खेले जाने वाले पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस मुकाबले को लाइव देखने के तरीके बताए गए हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस मैच JioHotstar ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ भोजपुरी, हरियाणवी, तमिल, तेलगु, कन्नड़ जैसी कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।
लाइव टेलीकास्ट: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखा जा सकता है।
IPL 2026 में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ऐसे में अगर आप जानना चाहते थे कि आज किसका मैच है, तो अब आपको PBKS vs MI मुकाबले से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल गई होगी और आप मैच का पूरा आनंद ले सकते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

