IPL Record: आईपीएल 2026 का सीजन इस समय काफी रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है। इसके चलते हुए आईपीएल 2026 सीजन के 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि इस मैच में गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केवल 86 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। वहीं इस मैच में खेलते हुए हैदरबाद टीम के बल्लेबाजों ने अपनी टीम को काफी निराश किया था। इसके अलावा आइए आज उन मैचों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं जिनमें हैदराबाद की टीम 100 से कम रन पर ऑलआउट हो गई थी।
1. SRH बनाम GT मैच : 86 रन : साल 2026 :-
आईपीएल 2026 सीजन का 56वां मैच गुजरात टाइटंस टीम और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। वहीं इस मैच में कप्तान शुभमन गिल (5) और जोस बटलर (7) के जल्दी आउट होने के बाद साई सुदर्शन और सुंदर ने अर्धशतक लगाते हुए अपनी टीम को 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन के स्कोर तक पहुंचाया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में हैदराबाद टीम की तरफ से दोनों सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (0) और अभिषेक शर्मा (9) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। इसके बाद ईशान किशन (11), हेनरिक क्लासेन (14) और नितीश रेड्डी (2) भी जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। वहीं इस मैच में गुजरात के तेज गेंदबाज रबाडा (3/28) और जेसन होल्डर (3/20) की घातक गेंदबाजी के सामने SRH की पारी केवल 86 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
SRH टीम को मिली अपनी सबसे बड़ी हार :-

इसके चलते हुए अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को रनों के लिहाज से मिली यह सबसे बड़ी हार भी है। क्यूंकि इस मैच में हैदराबाद की टीम को कुल 82 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इससे पहले साल 2025 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स टीम के खिलाफ भी खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 80 रन से हार मिल चुकी है।
2. SRH बनाम MI मैच : 96 रन : साल 2010 :-
सनराइजर्स हैदराबाद टीम का आईपीएल में पिछला सबसे कम स्कोर साल 2019 के सीजन में मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ खेलते हुए आया था। तब उनका सबसे कम स्कोर 96 रन का रहा था। वहीं इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के गेंदबाजों ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस टीम को 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन पर रोक कर अच्छा प्रदर्शन किया था।

लेकिन इसके बाद उस छोटे से लक्ष्य का बचाव करते हुए एमआई टीम की तरफ से गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। क्यूंकि उस मैच में उन्होंने केवल 3.4 ओवर में 12 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। इसके चलते हुए हैदराबाद की टीम केवल 96 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

