चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोट के चलते लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ होने वाले मैच से तो बाहर हो ही गए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस साल मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक खिलाड़ी लगातार चोटिल होकर प्लेइंग 11 से बाहर होते जा रहे हैं। एक और अहम सदस्य चोट के चलते लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच से बाहर हो गया हैं और हो सकता हैं कि वो पूरे सीजन से ही बाहर हो गए हैं। उनका चोटिल होना सीएसके के लिए बहुत बड़ा झटका हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वो खिलाड़ी?
जेमी ओवरटन चोट के चलते हुए बाहर
बताते चलें, कि चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोट के चलते लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ होने वाले मैच से तो बाहर हो ही गए हैं।
इसके साथ में वो पूरे आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं। उनके राइट नी (दाहिने घुटने) में चोट लगी हैं जिसके चलते वो वापस इंग्लैंड चले गए हैं। जहाँ उनके स्कैन्स होंगे और उसके बाद ही पता चलेगा कि वो सिर्फ लखनऊ के मैच से बाहर हैं या फिर बचे हुए सीजन में भी नहीं खेल पाएंगे।
इंग्लैंड में स्कैन्स कराने के लिए गए जेमी
जेमी ने लखनऊ के खिलाफ ही 10 मई को चेन्नई में हुए मैच में खेला था और शानदार गेंदबाजी भी की। उन्होंने अपने स्पेल में 3 विकेट चटकाए थे जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी दिया गया था। उनका प्रदर्शन इस सीजन काफी शानदार रहा हैं। उन्होंने पूरे सीजन में गेंद और बल्ले से अपना काम बखूभी किया हैं।
जब भी टीम को जरुरत पड़ी हैं। तब वो टीम के लिए खड़े हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पॉवरप्ले के बाद आकर 4 विकेट लेकर मैच जिताना हो या फिर हैदराबाद के खिलाफ 3 विकेट लेकर मैच का रुख पलटना हो। उन्होंने चेन्नई के लिए मुश्किल समय में योगदान निभाया हैं।
अब तक 6 खिलाड़ी हो चुके हैं चोटिल
ओवरटन के बाहर होने से चेन्नई के लिए मुश्किलें बढ़ गयी हैं। क्योंकि अब उनके पास कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो कि उनका रोल निभा सकें। यहीं नहीं इस साल चेन्नई के अब तक 6 प्लेयर चोटिल हो चुके हैं। जो कि नेथन एलिस, आयुष म्हात्रे, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन और एमएस धोनी भी अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।

