चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद प्लेइंग 11 वाले खिलाड़ी लगातार चोट के चलते बाहर होते जा रहे हैं। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेमी ओवरटन जिन्होंने इस सीजन सीएसके के लिए काफी अच्छा किया था वो भी अब लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो गए हैं और वो पूरे सीजन से भी बाहर हो सकते हैं।
सीएसके ने अभी सिर्फ 11 मुकाबले ही खेले हैं और उनके 5 प्लेयर रूल आउट हो चुके हैं और एक खिलाड़ी उसकी कगार पर है। तो चलिए जानते हैं कि अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के कौन कौन से खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो गए हैं।
अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के ये खिलाड़ी हो चुके हैं रूल आउट
1. नेथन एलिस (Nathan Ellis)
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला झटका सीजन शुरू होने से पहले ही लग गया था। नेथन एलिस चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। उनको वो हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हुए थे।
2. आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre)
अंडर 19 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान आयुष म्हात्रे ने शुरुआत के कुछ मुकाबले खेले थे और उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वो उस बैटिंग लाइनअप में में कड़ी थे। लेकिन कुछ मैचों के बाद ही वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में डबल रन लेने के प्रयास में अपनी हैमस्ट्रिंग चोटिल कर बैठे थे। इसके चलते वो पूरे सीजन से बाहर हो गए थे।
3. खलील अहमद (Khaleel Ahmad)
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद भी इस साल में काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और लगातार पॉवरप्ले और डेथ ओवरों में विकेट चटका रहे थे। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में वो चोटिल हो गए थे और उनको गेंदबाजी बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था। वो क्वाड्रिसेप्स इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं।
4. रामकृष्ण घोष (Ramkrishna Ghosh)
रामकृष्ण घोष को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में खेलने का मौका मिला था और उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी भी की थी। लेकिन इसी मुकाबले में वो चोटिल हो गए थे। रामकृष्ण को पैर के अंगूठे में चोट लगी थी जिसके चलते वो पूरे सीजन से बाहर हो गए थे।
5. एमएस धोनी (MS Dhoni)
एमएस धोनी को सीजन की शुरूआत में ही काफ इंजरी हो गयी थी जिसके चलते वो पहले दो हप्ते के लिए बाहर हुए थे। उसके बाद वो और मैचों के लिए बाहर होते गए। अब 12 मुकाबले होने वाले हैं और उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला हैं।
6. जेमी ओवरटन (Jamie Overton)
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जेमी ओवरटन ने इस साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी हाई पेस से सभी बल्लेबाजों को काफी परेशां किया था। इसके चलते वो दो बार प्लेयर ऑफ़ डी मैच भी बने थे।
लखनऊ के खिलाफ आखिरी मैच में भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके चलते वो प्लेयर ऑफ़ द मैच बने थे। हालाँकि अब वो घुटने की चोट के चलते एलएसजी के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। वो स्कैन्स कराने के लिए इंग्लैंड गए हैं और शायद पूरे सीजन से भी बाहर हो सकते हैं।

