आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी बहुत बढ़िया फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस युवा बल्लेबाज ने इस सीजन में राजस्थान के तरफ से 500 से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ 50 से अधिक छक्के भी लगा दिए हैं। वैभव ने खतरनाक बल्लेबाजी के दम पर टीम को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाने में खास योगदान दिया है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि इनके नाम एक आईपीएल सीजन में सबसे कम गेंदों में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में दर्ज हो गया है। इसी कड़ी में हम आपको ये कारनामा करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे।
क्रिस गेल (430 गेंद, 2012) और (456 गेंद, 2013)
क्रिस गेल IPL इतिहास में दो अलग-अलग सीजन में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने सबसे पहले IPL 2012 में यह कारनामा किया था, जब 50 छक्के पूरे करने के लिए उन्हें 430 गेंदों का सामना करना पड़ा। उस सीजन गेल ने कुल 59 छक्के लगाए थे, जो आज भी एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
इसके बाद उन्होंने IPL 2013 में भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी। उस सीजन गेल ने सिर्फ 246 गेंदों में 50 छक्के पूरे कर लिए थे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 51 छक्कों की मदद से 708 रन बनाए और एक बार फिर गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हुए।
आंद्रे रसेल (237 गेंद, 2019)
आंद्रे रसेल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर रहे हैं। उन्होंने IPL 2019 में सिर्फ 237 गेंदों में 50 छक्के पूरे कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। उस सीजन रसेल ने कुल 52 छक्के लगाए थे और गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी नजर आए थे।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए इस कैरेबियाई स्टार खिलाड़ी ने 13 पारियों में 56.66 की शानदार औसत और 204.81 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए थे। उस सीजन उनका सर्वोच्च स्कोर 80 रन रहा, जबकि उन्होंने 4 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे।
वैभव सूर्यवंशी (236 गेंद, 2026)
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 236 गेंदों में अपने 50 छक्के पूरे कर इतिहास रच दिया। वह एक आईपीएल सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। IPL 2026 में इस 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने अब तक 13 मैचों में लगभग 45 की औसत और 236.32 की स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी निकले हैं। हालांकि, LSG के खिलाफ पिछले मुकाबले में वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी शानदार पारी ने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

