FIFA World Cup 2026: आगामी 11 जून से फीफा विश्वकप 2026 का आगाज होने जा रहा है। लेकिन इस बार भले ही भारतीय फुटबॉल टीम इस बार भी विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर अपनी जगह नहीं बना पाई है लेकिन भारतीय मूल के कुछ खिलाड़ी दुनिया के इस महाकुंभ में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। वहीं इस बार भारतीय मूल के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के सरप्रीत सिंह और कतर के नीयाल मेसन व तहसीन मोहम्मद भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए खास रहने वाले हैं।
कीवी मिडफील्डर सरप्रीत सिंह :-
27 वर्षीय सरप्रीत सिंह कीवी अटैकिंग मिडफील्डर हैं। उनका जन्म जीलैंड के ऑकलैंड में हुआ था। लेकिन उनके माता पिता पंजाबी मूल के हैं और भारतीय संस्कृति से उनका गहरा लगाव है। इसके अलावा सरप्रीत ने न्यूजीलैंड फुटबॉल टीम को साल 2010 के बाद पहली बार विश्वकप में पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

तब से लेकर अभी तक वह न्यूजीलैंड टीम के लिए 26 मुकाबलों में खेलते हुए तीन गोल और सात असिस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा वह जर्मन क्लब एफसी बेयर्न म्यूनिक के लिए भी खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बार कहा भी है कि वह दिल से भारतीय हैं और पंजाबी संस्कृति को अपने जीवन में बनाए हुए हैं। इसके अलावा क्रिकेट में वह विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बड़े प्रशंसक हैं।
कतर के डिफेंडर नीयाल मेसन :-
29 वर्षीय नीयाल मेसन क़तर फुटबॉल टीम के डिफेंडर हैं। इसके अलावा उनकी माँ भारतीय मूल की है। जबकि उनके पिता अमेरिकी हैं। इसके अलावा उनका जन्म इंग्लैंड में हुआ था। इसके चलते हुए उन्होंने केवल 7 साल की उम्र में रियाल मैड्रिड एफसी अकादमी में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

इसके चलते हुए उन्होंने स्पेन, इंग्लैंड और कतर में फुटबॉल खेला है और साल 2021 में स्थायी रूप से कतर चले आए थे। इसके बाद कतर स्टार्स लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद मार्च 2026 में उनको पहली बार कतर की सीनियर टीम में शामिल किया गया था। लेकिन अभी तक भी वह सीनियर स्तर पर पदार्पण नहीं कर सके हैं। इसके अलावा फीफा विश्वकप 2026 में उनके डेब्यू की संभावना जताई जा रही है।
कतर के मिडफील्डर तहसीन मोहम्मद :-
19 वर्षीय तहसीन मोहम्मद कतर के अटैकिंग मिडफील्डर हैं। इसके अलावा उनके माता-पिता मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। वहीं उनके पिता जामशिद थलास्सेरी और मां शैमा वलापट्टनम से ताल्लुक रखती हैं। इसके अलावा तहसीन कतर स्टार्स लीग में खेलने वाले पहले भारतीय मूल के फुटबॉलर माने जाते हैं।

इसके अलावा उन्होंने कतर की सीनियर टीम के लिए दो मुकाबले खेले हैं। इसमें जून 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ फीफा विश्वकप क्वालिफायर में भी वह शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा से फुटबॉल जगत का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। इसके चलते हुए अब वह इस आगामी विश्वकप में कतर की टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

