इस साल विटैलिटी टी20 ब्लास्ट का आगाज शुक्रवार, 22 मई 2026 से हो चुका है। साथ ही इसका फाइनल मुकाबला 18 जुलाई को खेला जायेगा। इसमें पुरुष टूर्नामेंट के 115 मुकाबले 18 अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे, जिसमें 108 लीग स्टेज के मुकाबले और 7 नॉकआउट (फाइनल सहित) मुकाबले खेले जाएंगे। इसी कड़ी में हम आपको टी20 ब्लास्ट मैच का लाइव प्रसारण कहाँ और कैसे देख सकते हैं।
टी20 ब्लास्ट 2026 में देखने को मिले हैं कई बदलाव
इस साल टी20 ब्लास्ट में कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं। अब से सभी टीमों को लीग स्टेज में 14 की जगह 12-12 मैच ही खेलने होंगे। इसके अलावा, ECB ने इस बार टीमों को दो की जगह तीन ग्रुप में बाँट दिया है, जिसमें 6-6 टीमें शामिल होंगी। इसके बारे में नीचे बताया गया है।
नार्थ ग्रुप: डर्बीशायर, डरहम, लंकाशायर, लीसेस्टरशायर, नॉटिंघमशायर, यॉर्कशायर।
सेंट्रल ग्रुप: ग्लैमॉर्गन, ग्लूस्टरशायर, नॉर्थेंम्प्टनशायर, समरसेट, वारविकशायर, वॉर्सेस्टरशायर।
साउथ ग्रुप: एसेक्स, हैम्पशायर, केंट, मिडलसेक्स, सरे, ससेक्स।
VITALITY T20 BLAST 2026 🏴 :
– Tournament will start from 22nd may.
– Total 109 matches will be played including final.
– 18 Teams will contest each other.
– Somerset is defending champions.pic.twitter.com/z17RrKftBb— Maina Singh (@Maina_Singhx77) May 20, 2026
टी20 ब्लास्ट 2026 लाइव कहाँ और कैसे देखें?
टी20 ब्लास्ट 2026 के मीडिया राइट्स SKY SPORTS के पास हैं, जो भारत में Sony Sports Network और FANCODE को इन मैचों को लाइव दिखाने के लिए अधिकार प्रदान करता है।
इसीलिए, यदि आप T20 Blast 2026 का लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं, तो यह FANCODE और Sony LIV पर उपलब्ध रहेगी।
साथ ही प्रत्येक काउंटी के YouTube चैनल अपने उन घरेलू मैचों की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराते हैं, जिनका टेलीविजन या OTT पर प्रसारण नहीं होता है। ये स्ट्रीमिंग वर्ल्ड लेवल पर देखी जा सकती है। इसके अलावा, ECB मैच सेंटर के माध्यम से रीयल-टाइम डेटा, स्कोरकार्ड और हाइलाइट्स उपलब्ध कराया जाता है।

