आईपीएल के 18 सीजन खेले जा चुके है और अब तक इसमें कई दिग्गज खिलाड़ियों ने खेला है। लेकिन फाइनल में शतक सिर्फ चुनिंदा बल्लेबाज भी लगा पाए हैं। फाइनल जैसे बड़े मैचों में खिलाड़ियों के ऊपर काफी दबाव होता है और जो इसमें अच्छा करता है उसका नाम कई सालों तक याद रखा जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल क्वालीफायर 2 में किन बल्लेबाजों ने शतक लगाया है?
आईपीएल क्वालीफायर 2 में शतक लगाने वाले खिलाड़ी
5. शुभमन गिल (Shubman Gill) 104 बनाम राजस्थान रॉयल्स – 2025 क्वालीफायर 2
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल के खिलाफ क्वालीफायर 2 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था।
गिल ने 53 गेंदों में 104 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और उनको इस इनिंग की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया था।
4.शुभमन गिल (Shubman Gill) 129 बनाम मुंबई इंडियंस- 2023 क्वालीफायर 2
शुभमन गिल भी बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी है। जितना बड़ा मैच उतना ही अच्छा उनका परफॉर्मेंस। साल 2023 में गिल ने ऑरेंज कैप जीती थी और गुजरात को फाइनल तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी। क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस का सामना 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से था। जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के धमाकेदार 129 रनों की पारी की बदौलत मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।
3. जॉस बटलर (Jos Butler) 106* बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 2022 क्वालीफायर 2
जॉस बटलर टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से हैं। वो अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। 2022 में तो बटलर बहुत ही शानदार फॉर्म में थे और राजस्थान को फाइनल ले जाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
क्वालीफायर 2 में उनके सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सामने थी और उन्होंने उनके गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए शतक लगाया था। बटलर ने नाबाद 106 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
2. मुरली विजय (Murali Vijay) 113 बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 2012 क्वालीफायर 2
मुरली विजय क्रिकेट के वन ऑफ द प्लीजेंट बल्लेबाजों में से थे। वो जब फॉर्म में होते थे तो उनको खेलते देखने में काफी अच्छा लगता था। क्योंकि न सिर्फ वो कॉपी बुक स्टाइल में बल्लेबाजी करते थे बल्कि बड़े शॉट भी आसानी से लगाते थे।
साल 2012 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुरली विजय ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 113 रन बनाए थे और चेन्नई को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
1. वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) 122 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 2014 क्वालीफायर 2
वीरेंद्र सहवाग आईपीएल के सबसे ताबड़तोड़ ओपनिंग बल्लेबाजों में से थे। वो शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलकर विपक्षी टीम के ऊपर दबाव डालते थे जिससे पावरप्ले में ही मैच खत्म किया जा सकें। सहवाग ने 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शाक लगाया था। उन्होंने 122 रनों की तूफानी पारी खेली थी जिसकी बदौलत पंजाब ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

