2008 से लेकर अब तक यह टीमें आईपीएल जीत चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जीत चुकी हैं सबसे ज्यादा टाइटल।
आईपीएल 2026 समापन की ओर है। 19वें सीजन में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम खिताबी मुकाबले में आमने सामने हैं। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वो दूसरी बार खिताब अपने नाम करेगी। तो चलिए जानते हैं कि अब तक आईपीएल की शुरुआत से हर साल किन टीमों ने खिताब जीता है?
2008 से लेकर अब तक आईपीएल जीतने वाली टीम
2008: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेटों से हराया
2009: डेक्कन चार्जर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रनों से हराया
2010: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 19 रनों से हराया।
2011: चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 48 रनों से हराया।
2012: कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेटों से हराया।
2013: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रनों से हराया।
2014: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया।
2015: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 52 रनों से हराया।
2016: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 रनों से हराया।
2017: मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स को 1 रन से हराया।
2018: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया।
2019: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से किया पराजित।
2020: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेटों से हराया।
2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 31 रनों से हराया।
2022: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया।
2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया।
2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 9 विकेट से चटाई धूल।
2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया।
2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किया टाइटल डिफेंड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीत ली है। उन्होंने गुजरात को 5 विकेट से हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। वो लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस यह कारनामा कर चुकी हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

