कप्तान के बदले कप्तान, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या के बदले इस खिलाड़ी को मांगा!
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस समय काफी चर्चा में हैं। उनके ट्रेड की बात लगातार सुर्खियों में है। अब तक ट्रेड में ऑल कैश डील या प्लेयर के बदले प्लेयर ट्रांसफर होते थे लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस ने कैप्टन के बदले कप्तान की बात की है। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वो खिलाड़ी जिसके बदले में हार्दिक की ट्रेड डील हो सकती है?
मुंबई इंडियंस करना चाहती है हार्दिक पांड्या का ट्रेड
मीडिया खबरों की मानें, तो मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या की ट्रेड करने का विचार कर रही है और उन्होंने इस बार दिल्ली की टीम से संपर्क किया है। एमआई ने हार्दिक पांड्या की जगह पर उनके कप्तान अक्षर पटेल को मांगा है। हालांकि अभी यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि डीसी ने उनकी मांग खारिज की है या फिर उस पर वो विचार कर रही है।
अक्षर पटेल को ट्रेड करना चाहती है मुंबई
आपको बता दें, कि दिल्ली की टीम ने अक्षर को पिछले साल कप्तानी सौंपी थी। लेकिन उनके कप्तान बनने के बाद डीसी को कुछ नतीजे नहीं देखने को मिले। दोनों बार टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन हर बार प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं हुई। बतौर खिलाड़ी भी अक्षर का प्रदर्शन बहुत खराब रहा और उनके कप्तानी के डिसीजन तो काफी संदेह के घेरे में रहे।
हार्दिक पांड्या के लिए ढूंढ रही नए विकल्प
हार्दिक पांड्या की ट्रेड को लगातार मुंबई इंडियंस अलग अलग फ्रेंचाइजी से बात कर रही है। हालांकि अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं आगी हुआ कि उनका ट्रेड किस टीम में और कैसे होगा। दरअसल जब हार्दिक पांड्या टीम में आए थे तब से लेकर अब तक सीनियर खिलाड़ियों ने उनका साथ नहीं दिया और जिसके चलते उनके प्रदर्शन ने गिरावट भी देखने को मिली।
सीनियर प्लेयर और हार्दिक के बीच न बनाना है ट्रेड का कारण
सीनियर प्लेयर और हार्दिक के बीच संबंध अच्छे नहीं थे यह साफ मैदान में देखकर पता चल रहा था। क्योंकि वो बिल्कुल कटे हुए से नजर आ रहे थे। जिससे साफ था कि अब पांड्या मुंबई में रुकने के मन में नहीं है।
बता दें, कि हार्दिक के ट्रेड की खबरें तब गरमाई थी जब वो चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के बाद उनके सीईओ काशी विश्वनाथ के साथ बातचीत कर रहे थे। यह कोई साधारण चर्चा नहीं थी जिसके बाद से ही ट्रेड को लेकर खबर बनी थी। दरअसल पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद संजू सैमसन और काशी विश्वनाथ आपस में बात कर रहे थे और बाद में संजू का ट्रेड सीएसके में हो गया।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

