बीसीसीआई ने आगामी एशियन गेम्स और आयरलैंड तथा इंग्लैंड सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ भारतीय टीम को टी20 का नया कप्तान भी मिला है।
इसके साथ ही आईपीएल में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है। तो चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को मौका मिला है।
सूर्यकुमार यादव से छिनी कप्तानी
बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म की वजह से कप्तानी से हटा दिया है। जब से वो कैप्टन बने थे तब से उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे थे इसलिए सेलेक्टर्स ने उनको हटाने का निर्णय लिया है।
श्रेयस अय्यर को बनाया गया नया टी20 कप्तान
सेलेक्टर्स ने सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया है। उनकी कप्तानी के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए यह निर्णय लिया है। श्रेयस की कप्तानी में उनकी टीम ने पिछले 3 सालों में 2 आईपीएल फाइनल खेले जिसमें एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा।
बल्लेबाजी में भी वो नंबर 4 पर काफी रन बना रहे थे और वो सूर्या का परफेक्ट रिप्लेसमेंट है इसलिए उन्हें जगह कैप्टेंसी सौंपी गई है।
वैभव सूर्यवंशी को मिला मेडन टी20 कॉलअप
वैभव सूर्यवंशी ने इस साल अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रखा था। पहले उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन की पारी खेली थी उसके बाद आईपीएल में धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनकर ऑरेंज कैप जीती थी।
उसके बाद से उनके नाम की चर्चा शुरू हो गई थी और अब उन्हें मेडन टी20 कॉलअप भी मिल गया है। हालांकि अभी उनका प्लेइंग 11 में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है लेकिन अगर किसी ओपनर की फॉर्म खराब होती है तो फिर उन्हें मौका मिल सकता है।
आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
आयरलैंड टूर का शेड्यूल
पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट
इंग्लैंड टूर का शेड्यूल
1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

