टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम को बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। टीम के स्टार बल्लेबाज और ऑलराउंडर पूरी तरह से फिट हो गए हैं और वनडे सीरीज में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या हुए पूरी तरह से हुए फिट
बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने अपनी रिपोर्ट में हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को फिट करार दे दिया है। वो दोनों अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे। आईपीएल के दौरान दोनों को चोट लगी थी जिसके चलते उन्होंने कुछ मुकाबले मिस किए थे।
आईपीएल 2026 के दौरान हुए थे चोटिल
आईपीएल 2026 के दौरान रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई थी, जबकि हार्दिक पांड्या पीठ की ऐंठन के कारण कई मुकाबलों से बाहर रहे थे। दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ समय से रिहैब और कर रहे थे। दोनों ने चोट की वजह से कई मुकाबलों में हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन अब वो दोनों पूरी तरह से फिट हो गए है जिसके चलते अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे।
अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेलेंगे विराट कोहली
विराट कोहली चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले न उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
इनिंग के दौरान ही उनको हैमस्ट्रिंग में दिक्कत हुई थी जिसके बाद उन्होंने टेपिंग करवाकर खेला था और आरसीबी को लगातार दूसरा टाइटल जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की जगह यशस्वी जयसवाल को जगह दी गई है। हालांकि उनको प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल है।
अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 13 जून, धर्मशाला
दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ
तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

