ODI Series 2026: भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज वनडे सीरीज का पहला मैच शनिवार, 13 जून को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 4 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 3 में जीत दर्ज की है। जबकि इनका एक मैच टाइड रहा था।
वहीं इस बार वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करने वाले हैं। जबकि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कमान हश्मतुल्लाह शहीदी के हाथों में रहने वाली है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
AFG टीम के खिलाफ IND का पलड़ा रहा है भारी :-
वनडे क्रिकेट के इतिहास में अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच कुल 4 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से कुल 3 मैच में टीम इंडिया को जीत मिली है।

जबकि इस दौरान अफगानिस्तान की टीम को एक मैच में भी जीत नहीं मिली है। वहीं इन दोनों के बीच एक मैच टाइड भी रहा है। इसके अलावा इन दोनों के बीच आखिरी बार वनडे मैच साल 2023 में खेला गया था। तब उस मैच को भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है AFG की टीम :-
वनडे क्रिकेट के अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान की टीम को भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए 8 वीकेट से हार मिली थी। तब उस मैच में अफगानिस्तान टीम की तरफ से हस्मतुल्ला शाहिदी और अजमतुल्लाह ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। जबकि गेंदबाजी में तब केवल राशिद खान ही 2 विकेट ले पाए थे। लेकिन आज के इस मैच में अफगानिस्तान टीम को अपने सभी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

AFG टीम की संभावित एकादश :- हशमतउल्लाह शहीदी (c), इब्राहिम ज़दरान, अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई, ए एम ग़ज़नफ़र, रहमानउल्लाह गुरबाज़, मोहम्मद नबी, रहमत शाह, राशिद ख़ान, सेदिक़ुल्लाह अटल, इकराम अलीख़िल, नांगेलिया ख़रोटे
AFG टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- फ़रीद मलिकज़ई, मोहम्मद सलीम, डरविश रसूली,बिलाल सामी
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है IND की टीम :-
वनडे क्रिकेट के अपने पिछले मैच में खेलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 8 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में भर्ती की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा इस मैच में विराट कोहली ने भी 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा ईशान किशन ने भी 47 रन की अच्छी पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 और हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए थे। आज के इस मैच में भारतीय टीम अपने उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

IND टीम की संभावित एकादश :- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (c), श्रेयस अय्यर (vc), के एल राहुल , नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह
IND टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, इशान किशन, गुरनूर बरार
कैसी रहने वाली है आज धर्मशाला स्टेडियम की पिच :-
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इस पिच की मिटटी में बालू की मात्रा न के बराबर है। तभी तो यहां की पिच पर गति और उछाल दोनों मिलता है। धर्मशाला स्टेडियम की पिच में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकता है।

मूवमेंट होने से बल्लेबाजों के लिए चुनौती रह सकती है लेकिन बॉउंड्री छोटी है इसलिए यहां हवाई फायर किए जा सकते हैं। शुरुआत में यहां संभलकर खेलने की जरुरत होगी, जबकि स्पिनर्स को यहां अटैकिंग होकर खेला जा सकता है।
कैसा रहने वाला है आज धर्मशाला का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार , 13 जून को धर्मशाला में मौसम बिल्कुल साफ़ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। जिसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच शनिवार, 13 जून को दोपहर 1:30 बजे से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

