Boxing World Cup: भारतीय महिला मुक्केबाज मीनाक्षी हुडा ने मुक्केबाजी विश्व कप के दूसरे चरण में महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्यूंकि मुक्केबाजी विश्व कप के चौथे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला मुक्केबाज मीनाक्षी ने जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इसके चलते हुए अब वह भारत के लिए इस टूर्नामेंट में पदक पक्का करने से केवल एक कदम ही दूर हैं।
मुक्केबाज मीनाक्षी ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश :-

भारतीय महिला मुक्केबाज मीनाक्षी ने मुक्केबाजी विश्व कप के दूसरे चरण में महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस समय मौजूदा 48 किग्रा विश्व चैंपियन और इस वर्ग में दुनिया की नंबर एक मुक्केबाज मीनाक्षी मुक्केबाजी विश्व कप के दूसरे चरण में में ओलंपिक 51 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। इस मैच में उन्होंने अब पोलैंड की मुक्केबाज नतालिया कुचेव्स्का के खिलाफ 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज करके अगले दौर में अपनी जगह बनाई है।
अन्य भारतीय मुक्केबाजों ने भी पदक किए पक्के :-
इस टूर्नामेंट के चौथे दिन हुए एक और मुकाबले में अविनाश जमवाल (65 किग्रा) किर्गिस्तान के मिर्जोखिद इमामनाजारोव से 0-5 से हारकर बाहर हो गए हैं। इसके चलते हुए अब इस टूर्नामेंट में अभी तक पांच भारतीय मुक्केबाज निखिल (55 किग्रा), दीपक (70 किग्रा), मीनाक्षी (51 किग्रा), प्राची (57 किग्रा) और स्नेह (65किग्रा) क्वार्टर फाइनल में पहुच चुके हैं।

इसके अलावा अन्य भारतीय मुक्केबाज ज्योति (48 किग्रा) और जुगनू (85 किग्रा) सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इसके चलते हुए इन दोनों ने भारत के लिए पदक भी पक्का कर लिया है। इसके अलावा अब भारत के चार मुक्केबाज अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलने वाले हैं। जबकि महिलाओं के वर्ग में मीनाक्षी (51 किग्रा) का अगले दौर में मैच कजाखस्तान की मुक्केबाज अलुआ बाल्किबेकोवा से होने वाला है।

इसके अलावा मुक्केबाज स्नेह (65 किग्रा) पोलैंड की किंगा क्रोव्का से अपना मैच खेलने वाली हैं। जबकि अन्य भारतीय मुक्केबाज प्राची 57 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की शिह यी वू के खिलाफ अपना मैच खेलने वाली हैं। इसके अलावा पुरुषों के वर्ग में भारतीय मुक्केबाज निखिल (55 किग्रा) का अब अगले दौर में मुकाबला अजरबेजान के मुक्केबाज अमीन मम्मादजादा से होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

