Doha Diamond League: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा अपनी पीठ की चोट से उबरने के बाद दोहा डायमंड लीग में वापसी करने जा रहे हैं। क्यूंकि वह अपनी चोट के चलते हुए लंबे समय तक प्रतियोगिताओं से दूर रहने के बाद वापसी कर रहे हैं।
तभी तो अब ऐसे में नीरज की कोशिश होगी कि उनका लय प्रभावित न हो और वह मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के बीच दमदार प्रदर्शन कर पाएं। इसके अलावा दोहा में होने वाली इस प्रतियोगिता में श्रीलंका के उभरते हुए स्टार रुमेश थरंगा पथिरागे भी हिस्सा लेने वाले हैं। क्यूंकि उन्होंने भी अभी हाल ही में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है।
चोट के चलते हुए लंबे समय तक मैदान से दूर थे नीरज :-
इसके अलावा भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज पिछले साल सितंबर में हुई विश्व चैंपियनशिप के बाद से किसी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाए हैं। क्यूंकि वह अपनी पीठ की चोट के कारण प्रतिस्पर्धी एथलेटिक्स से दूर रहे हैं। वहीं तब उस विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने 84.03 मीटर का थ्रो करते हुए आठवां स्थान हासिल किया था।

इसके अलावा दोहा हमेशा उनके लिए काफी खास रहा है। क्यूंकि पिछले साल मई में इसी मैदान पर उन्होंने 90 मीटर की बाधा को पार किया था। तब उस दौरान उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो किया था और जर्मनी के जूलियन वेबर (91.06 मीटर) के बाद तब नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे।
जानिए कब होगा नीरज चोपड़ा का मुकाबला :-
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 19 जून को दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेने वाले हैं। इस दौरान पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा, जिसमें नीरज भी शामिल होंगे, भारतीय समयानुसार रात 11:14 बजे शुरू होने वाली है।
जानिए कहां देखें लाइव मुकाबला :-
इसके अलावा अब सभी फैंस अपने स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का यह मुकाबला Wanda Diamond League YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
नीरज ने इस समय स्विट्जरलैंड में की है अपनी तैयारी :-
इसके अलावा इस बार यह प्रतियोगिता मूल रूप से 8 मई को सीजन की शुरुआत के रूप में आयोजित होनी थी। लेकिन पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण इसको तब स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद तुर्किये में पुनर्वास प्रक्रिया पूरी करने के बाद नीरज 25 मई से स्विट्जरलैंड में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके अलावा अब वह नौ खिलाड़ियों के इस मुकाबले में देर से शामिल किए गए हैं।

इसके बाद प्री-इवेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीरज ने कहा है कि, “मैंने करीब डेढ़ महीने पहले थ्रो करना शुरू किया था और हमने जल्दबाजी नहीं की है। इसके बाद मैंने आयोजकों से पूछा कि क्या मैं एक सप्ताह पहले अपनी भागीदारी की जानकारी दे सकता हूं। तब उन्होंने अपनी सहमति दी और आखिरी प्रशिक्षण सत्र के बाद हमने दोहा में खेलने का फैसला किया है।” इसके बाद 90 मीटर के लक्ष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा है कि इस बार मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। मैं खुद को काफी फिट और अच्छा महसूस कर रहा हूं। इसके बावजूद भी इस बार देखते हैं कि आगे क्या होता है।
नीरज और रुमेश के बीच रहा है बराबरी का मुकाबला :-
इसके अलावा नीरा चोपड़ा और रुमेश के बीच अभी तक दो बार मुकाबला हुआ है और दोनों एक-एक बार एक-दूसरे पर भारी पड़े हैं। क्यूंकि जुलाई 2025 में बंगलूरू में आयोजित एनसी क्लासिक में नीरज ने स्वर्ण पदक जीता था। जबकि तब रुमेश 84.34 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा पिछले साल टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में नीरज आठवें और रुमेश सातवें स्थान पर रहे थे।

उस समय रुमेश ने वहां 84.38 मीटर का थ्रो किया था। इसके अलावा अब नीरज ने रुमेश की उपलब्धि पर कहा है कि यह वास्तव में काफी शानदार उपलब्धि है। वह एक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और मेरे अच्छे दोस्त भी हैं। इस समय मैं उनके लिए और श्रीलंका के लिए खुश हूं।
कई दिग्गज खिलाड़ियों से होगी नीरज की टक्कर :-

इसके अलावा अब दोहा में नीरज और रुमेश के अलावा मौजूदा विश्व चैंपियन केशोर्न वालकॉट, दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स, विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता कर्टिस थॉम्पसन, जूलियस येगो, याकुब वाडलेज्च, मोहम्मद हुसैन अहमद सामेह और आर्तुर फेल्फनर भी चेनमेंट में हिस्सा लेने वाले हैं। लेकिन इस बार पाकिस्तान के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया है। वहीं इससे पहले उनकी भागीदारी की घोषणा 12 जून को की गई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

