IND vs ZIM 3rd T20: भारत और जिम्बाम्बे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज यानि 10 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमें एक बार फिर से हरारे में आमने सामने होंगी. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में क्या कोई बदलाव हो सकता है कि नही, दरअसल यसस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दूबे की वापसी से कप्तान शुभमन गिल के लिए ये एक बड़ी चुनौती है कि अंतिम 11 में किस टीम के साथ मैदान पर खेलने के लिए उतरते है ये एक बड़ा सवाल होगा. आज के लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि भारत और जिम्बाम्बे के बीच तीसरा टी20 मुकाबलें में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी रहेगी.
IND vs ZIM 3rd T20: दोनों टीमें 1-1 मुकाबला जीतकर बराबरी पर

भारत और जिम्बाम्बे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला हरारे के क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. पहले टी20 में भारत को जिम्बाम्बे से हार का सामना करना पड़ा था उर दूसरे मुकाबले में भारत की शानदार वापसी हुई और जिम्बाम्बे को करारी शिकस्त दी. पांच मैच की टी20 सीरीज में अभी दोनों टीमें 1-1 मुकाबला जीतकर बराबरी पर हैं.

आज होने वाले मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में देखना ये होगा की टीम से किसको बाहर किया जाएगा और किसे टीम में रखा जाएगा. पिछले मैच में भारत की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली थी और इसी की दम पर भारतीय टीम ने जिम्बाम्बे के सामने इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल हुई थी.
IND vs ZIM 3rd T20: शुभमन गिल के लिए सिरदर्द बना प्लेइंग 11

भारतीय टीम में यशस्वी जायसवाल, शिवम दूबे और संजू सैमसंग की वापसी के बाद कप्तान शुभमन गिल के लिए प्लेइंग 11 सिरदर्द बना हुआ है. अभी पिछले मुकाबले में भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह की विस्फोटक बल्लेबाजी से भारत ने जिम्बाम्बे के सामने विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल हुई थी. ऐसे में शुभमन गिल के लिए टीम में बदलाव करना बड़ा सवाल है कि आखिर टीम में किस खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट किया जाए.
IND vs ZIM 3rd T20: भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़,संजू सैमसंग (विकेटकीपर), रियान पराग, शिवम दूबे,रिंकू सिंह,वाशिंगटन सुंदर,रवि विश्नोई, आवेश खान,मुकेश कुमार
यह भी पढ़ें:- France vs Spain Euro Cup 2024: 12 साल के इंतजार के बाद स्पेन ने तोड़ा जाल, फ़्रांस को हराकर सीधा यूरो कप के फाइनल में

