5 Cricket Stadiums: भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो चुकी है। इस समय इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। आइए आज हम आपको उन 5 स्टेडियम के बारे में बताने जा रहे है जहां पर भारत ने सबसे ज्यादा टेस्ट जीते हैं।
Author: Lakhan Saini
Kiran Baliyan: एशियाई खेलों की कांस्य विजेता भारत की शॉट-पुट खिलाड़ी किरण बालियान को प्रतिबंधित पदार्थ के लिए सकारात्मक परीक्षण के लिए राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। क्योंकि डोप अपराधियों की नवीनतम सूची में कई खेलों के एथलीटों का नाम शामिल है।
Malvika Bansod: चीन ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में भारत की मालविका बंसोड़ ने पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को हरा दिया है। इस मुकाबले को मालविका ने सिर्फ 46 मिनट में 26-24, 21-19 से जीत लिया है। इसके बाद वह अगले दौर में क्रिस्टी गिल्मोर से भिड़ेंगी। जबकि अन्य भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।
Rohit Sharma: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। चेन्नई में खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।
Ind vs Ban Test: बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गोतम गंभीर ने बांग्लादेश की टीम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनको अपनी टीम के खेल पर ही फोकस करना चाहिए। बांग्लादेश की टीम को चेन्नई की पिच को लेकर बात करने की जरुरत नहीं है।
IND vs BAN: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटने को पूरी तरह से तैयार हैं। ऋषभ पंत करीब दो साल के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे।
FIH Hockey Awards: इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 10 गोल किए थे। इस बार वह ओलंपिक में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी थे। लेकिन इस बार पुरस्कार की दौड़ में हरमनप्रीत के अलावा थिएरी ब्रिंकमैन (नीदरलैंड), जोएप डी मोल (नीदरलैंड), हेंस मुलर (जर्मनी) और जैच वालेस (इंग्लैंड) शामिल हैं।
Darren Lehmann: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच डैरेन लेहमैन ने रेडियो कमेंट्री के लिए ब्रिसबेन हीट और क्वींसलैंड पुरुष टीम के सहायक कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। लेहमैन का ब्रिसबेन हीट और क्वींसलैंड के साथ सहायक कोच के रूप में अनुबंध एक साल के लिए था।
Cristiano Ronaldo: एएफसी चैंपियंस लीग एलीट फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना खेल रहे सऊदी अरब के क्लब अल नासर ने इराक के क्लब अल शॉर्टा के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला है। रोनाल्डो इस मुकाबले में वायरल संक्रमण से पीड़ित होने के चलते नहीं खेले थे।
Commonwealth Games 2026: कुश्ती पिछले तीन खेलों में से राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा रही है। पिछली बार कुश्ती को 2006 में इन खेलों में जगह नहीं मिली थी। क्यूंकि इसकी जगह पर बास्केटबॉल के खेल ने ले ली थी। वहीं इससे पहले साल 1998 में 10 पिन बॉलिंग खेल को शामिल करने के लिए कुश्ती को राष्ट्रमंडल खेलों की सूची से हटा दिया गया था।
