Author: Lakhan Saini

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस बार कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी हुई है। बेन स्टोक्स की हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद वापसी हुई है। इन दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट सीरीज अक्टूबर में खेली जाएगी।

Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी-20 विश्वकप 2024 के लिए न्यूजीलैंड की महिला टीम का ऐलान हो गया है। इस महिला टी-20 विश्वकप 2024 में न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है। यह मुकाबला 04 अक्टूबर को खेला जाएगा।

US Masters T10: यूएस मास्टर्स टी10 में इस बार पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरैश रैना खेलते हुए दिखाई देंगे। इस बार उनको शिकागो प्लेयर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। उनके अलावा भी इस टूर्नामेंट में कई भारतीय खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आने वाले है।

ENG-W vs IRE-W: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को 275 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इंग्लैंड की टीम ने इस जीत के साथ अपने 31 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 320 रन बनाए थे। इसके बाद फिर आयरलैंड की महिला टीम को 16.5 ओवर में केवल 45 रनों पर ही ढेर कर दिया।

Intercontinental cup 2024: भारत और सीरिया के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में सीरिया ने भारत को 3-0 से हराकर पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीत लिया है। इसके अलावा पहली बार ही सीरिया की टीम ने भारत में कोई खिताब जीता है।

UP T20 League: यूपी टी20 लीग में लखनऊ फॉल्कन्स की टीम ने टेबल टॉपर रहने वाली मेरठ मावरिक्स की टीम को हराकर प्लेऑफ में पहुंच गई है। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने मेरठ की टीम को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत में लखनऊ के बल्लेबाज समर्थ सिंह ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली।

Champions trophy 2024: डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के लीग मैच में जापान को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में भारत के लिए सुखजीत ने दूसरे और 60वें मिनट में गोल किए। जबकि अभिषेक (तीसरे), संजय (17वें) और उत्तम सिंह (54वें) में अन्य गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे।

ENG vs SL: तीसरे टेस्ट में श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड की टीम को हराकर इतिहास रच दिया है। श्रीलंका ने तीसरा टेस्ट 8 विकेट से जीता। श्रीलंका के लिए ओपनर पथुम निसांका ने 127 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

Moeen Ali Retirement: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर मोइन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। क्यूंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी सीरीज में उनका नाम नहीं था। उन्होंने कहा कि अब अगली पीढ़ी का समय आ गया है। वह दो बार वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके है। उन्होंने क्रिकेट की सभी फॉर्मेट से सन्यास ले लिया है।

Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने चीन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया है। इस बार भारत अपने पहले ही मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन की तरह ही खेला। इस मुकाबले में भारत के लिए सुखजीत, उत्तम सिंह और अभिषेक ने गोल किए।