US Masters T10: यूएस मास्टर्स टी10 (US Masters T10) में इस बार पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरैश रैना खेलते हुए दिखाई देंगे। इस बार उनको शिकागो प्लेयर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। उनके अलावा भी इस टूर्नामेंट में कई भारतीय खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आने वाले है। इस बार इस टूर्नामेंट का दूसरा सीजन 8 नवंबर से ह्यूस्टन, यूएसए में खेला जाएगा।

इस बार शिकागो प्लेयर्स की टीम को यूएस मास्टर्स टी10 (US Masters T10) की नई फ्रेंचाइजी के रूप में चुना गया है। इस बार यह टीम इस लीग में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह उन छह फ्रेंचाइजी में से एक है जो यूएस मास्टर्स टी10 के दूसरे सीजन में हिस्सा लेंगी।
US Masters T10 शिकागो प्लेयर्स ने सुरेश रैना को किया शामिल :-
इस बार इस लीग के दूसरे सीजन से पहले शिकागो प्लेयर्स ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल और पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी इसुरु उदाना को भी शिकागो प्लेयर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। तभी तो शिकागो प्लेयर्स में शामिल होने पर रैना ने कहा, ” मैं शिकागो प्लेयर्स का हिस्सा बनकर काफी रोमांचित हूं और यूएस मास्टर्स टी10 (US Masters T10) में इस गतिशील फ्रैंचाइज का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित हूं।”

इस बीच रैना ने कहा कि टी10 प्रारूप की तेज-तर्रार प्रकृति कुछ ऐसी है जिसका मैं आनंद लेता हूं। मैं यूएसए में उत्साही क्रिकेट प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए काफी उत्सुक हूं। इसके अलावा इस टीम में गुरकीरत सिंह, ईश्वर पांडे और अनुरीत सिंह भी शामिल हैं। इसके अलावा इस टीम में न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेसी राइडर भी शामिल है।इस बार फिर से क्रिकेट के सभी दिग्गज यूएसए में वापस आएंगे।

क्योंकि यूएस मास्टर्स टी10 सीजन का सीजन 2 भी 8 नवंबर से 17 नवंबर तक टेक्सास में खेला जाएगा। इस शिकागो प्लेयर्स टीम के मालिक विशाल पटेल हैं। वह यूएसए के एक प्रमुख व्यवसायी हैं। जो दुनिया भर में खेल फ्रैंचाइज़ में व्यापक रूप से शामिल हैं।
US Masters T10 शिकागो प्लेयर्स टीम के मालिक विशाल पटेल ने दिया बयान :-
शिकागो प्लेयर्स टीम के मालिक विशाल पटेल ने कहा कि, हम सुरेश रैना और अन्य विश्व स्तरीय खिलाड़ियों जैसी शीर्ष स्तरीय क्रिकेट प्रतिभाओं को शिकागो प्लेयर्स में लाने के लिए काफी उत्साहित हैं। क्यूंकि हमारा उद्देश्य एक मजबूत, प्रतिस्पर्धी टीम बनाना है जो यूएसए में क्रिकेट प्रशंसकों के साथ प्रतिध्वनित हो सके और हमारे पहले सीजन में एक स्थायी प्रभाव डाल सके। इसका पहला सीजन 2023 में आयोजित किया गया था। तब टेक्सास चार्जर्स ने फाइनल में न्यूयॉर्क वॉरियर्स को हराकर खिताब जीता था।

शिकागो प्लेयर्स की टीम :- सुरेश रैना, पार्थिव पटेल, इसुरु उदाना, अनुरीत सिंह, केनर लुईस, गुरकीरत मान, पवन नेगी, ईश्वर पांडे, जेसी राइडर, विलियम पर्किन्स, अनुरीत सिंह, शुभम रंजने, जेसल करिया, अभिमन्यु मिथुन
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम को 45 रन पर किया ढेर, दर्ज की वनडे की सबसे बड़ी जीत

